ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

कोरोना पड़ा सुस्त, देश में 1685 नए मामले, 22 हजार से कम हुए सक्रिय केस

नई दिल्ली। महामारी कोरोना देश में लगातार सुस्त पड़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। कोरोना के आज 1,685 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा इस दौरान 83 लोगों मरीजों की मौत भी हुई है। इससे पहले गुरुवार को कोरोना के 1,938 मामले दर्ज किए गए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस अवधि में कोरोना के 2,499 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। एक्टिव केस घटकर अब 21,530 हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना के कुल 4,24,78,087 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि कुल 4,30,16,372 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक कोरोना से 5,16,755 मरीजों की मौत हो चुकी है। साथ ही डेली पाजिटिविटी दर अब 0.24 फीसद हो गई है।
उधर, देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है। देश में अब तक वैक्सीन की 182.46 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। 97.94 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है जबकि 82.42 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज दी गई है। वहीं, 2.09 करोड़ से ज्यादा प्रीकाशन डोज भी लगाई जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button