ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
खेल

सोने के भाव में गिरावट, चांदी भी फिसली, जानिए क्या चल रही हैं कीमतें

नई दिल्ली। सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने की वायदा कीमत गुरुवार सुबह 0.07 फीसद या 34 रुपये की गिरावट के साथ 48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, पांच अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत गुरुवार सुबह एमसीएक्स पर 0.14 फीसद या 68 रुपये की गिरावट के साथ 48,236 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गुरुवार सुबह सोने की वायदा कीमत में गिरावट देखने को मिली है।

घरेलू वायदा बाजार में चांदी की बात करें, तो एमसीएक्स पर तीन जुलाई 2020 की चांदी की वायदा कीमत गुरुवार सुबह 0.33 फीसद या 156 रुपये की गिरावट के साथ 47,630 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इसके अलावा 4 सितंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत इस समय 0.32 फीसद या 154 रुपये की गिरावट के साथ 48,580 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार सुबह सोने का वायदा भाव गिरावट और हाजिर भाव बढ़त के साथ ट्रेंड करता दिखा। ब्लूमबर्ग के अनुसार, गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.07 फीसद या 1.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1,773.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.07 फीसद या 1.26 डॉलर की बढ़त के साथ 1,762.43 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

आइए अब वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतें जानते हैं। ब्लूमबर्ग के अनुसार, गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.37 फीसद या 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 17.75 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.44 फीसद या 0.08 डॉलर की बढ़त के साथ 17.58 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

Related Articles

Back to top button