ब्रेकिंग
लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता: जेजेएमपी नक्सली संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिश में जुटा कुख्यात... झारखंड में नवंबर के अंतिम सप्ताह के साथ तेजी से बढ़ा ठंड का असर: कई जिलों में न्यूनतम तापमान में दर्ज... बोकारो के वेस्टर्न फॉर्म में शादी समारोह के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा: पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस न... रांची के गणपत राय इंडोर स्टेडियम में 70वीं राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य आगाज: राज... धनबाद के बहुचर्चित रिंग रोड जमीन मुआवजा घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स... धनबाद के एसएसएलएनटी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में अव्यवस्थाओं पर भड़के उपायुक्त आदित्य रंजन: सख्त कार्... झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत धनबाद में विशेष अभियान: जरूरतमंदों को मिल रही पक्के मकान की सौगात... रांची के डिबडीह स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में मनाया गया 'संविधान गौरव दिवस': संविधान निर्माता डॉ. ... धनबाद के वासेपुर में जमीन धोखाधड़ी मामले पर प्रशासन का कड़ा एक्शन: शमशेर नगर स्थित आरोपी के घर पर कु... पंजाब के कई इलाकों में आवश्यक मरम्मत के चलते लगेगा लंबा पावर कट: सुबह से शाम तक बाधित रहेगी बिजली आप...
मनोरंजन

हीरोपंती 2 के पहले गाने ‘दफा कर’ का टीजर रिलीज

टाइगर श्रॉफ एक बार फिर से बड़े परदे पर अपनी हीरोपंती दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी फिल्म हीरोपंती 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के बाद एक बार फिर से दर्शकों को स्क्रीन पर तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी इस फिल्म में नजर आएगी। फिल्म का ट्रेलर पहले ही लोगों के सामने आ चुका है। जिसमें टाइगर श्रॉफ का दमदार एक्शन दिख रहा है तो वही नवाजुद्दीन सिद्दीकी का चालबाज दिमाग। अब शानदार ट्रेलर के बाद फिल्म ‘हीरोपंती 2’ का पहला गाने की एक झलक सामने आई है।

‘दफा कर’ गाने की पहली झलक को अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस गाने की पहली झलक को देखने के बाद अब लोग पूरा गाना रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह गाना कल यानी कि 26 मार्च को रिलीज हो रहा है। इस गाने में बड़े सेट और शानदार बैकग्राउंड के साथ-साथ टाइगर और तारा का भी जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। इस गाने में जहां रेड ऑफ शोल्डर टॉप और ब्लैक शॉर्ट्स में तारा का ग्लैमरस अवतार दिखा। तो वही टाइगर श्रॉफ एक बार फिर से अपने डांसिंग मूव्स और 6 पैक एब्स दिखाते हुए नजर आए। इस गाने में हेलोवीन थीम रखा गया है।

Related Articles

Back to top button