ब्रेकिंग
Narsinghpur Accident: नरसिंहपुर में मजदूरों पर गिरा भारी-भरकम DDS टैंक; दो की दर्दनाक मौत, फैक्ट्री ... शिवपुरी न्यूज़: 'न भगवान रहेंगे, न कसम खानी पड़ेगी', बार-बार की कसमों से तंग युवक ने कुएं में फेंकी ... Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर के बेहतर प्रबंधन के लिए बनेंगे 5 नए न्यास; प्रबंध समिति की बैठक ... Lokayukta Raid: 80 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए तीन बाबू; लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई से मचा ह... Relationship Murdered: रिश्ते हुए शर्मसार! फूफा ने भतीजी के साथ किया गलत काम; 5 माह की गर्भवती हुई म... MP Cabinet Meeting Today: एमपी कैबिनेट की बड़ी बैठक आज; किसानों को बोनस देने की तैयारी, इन प्रस्तावो... Nitesh Rane Relief: नितेश राणे को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने जेल की सजा पर लगाई रोक Moradabad News: मासूम बच्ची के कत्ल मामले में कातिल को उम्रकैद; अफेयर और बदले की खूनी दास्तां का कोर... Rahul Gandhi on Election Results: असम-बंगाल में हार के बाद भड़के राहुल गांधी; बोले- 'चुनाव और संस्था... IPL 2026 Playoff Scenarios: क्या मुंबई इंडियंस अभी भी पहुंच सकती है प्लेऑफ में? जानिए बाकी 4 मैचों क...
मनोरंजन

एक्टर Silambarasan के ड्राइवर ने सड़क पार कर रहे शख्स को कुचला

एक्टर Silambarasan की कार ने रेंगकर सड़क पार कर रहे एक 70 वर्षीय शख्स को कुचल दिया। यह पूरी घटना 18 मार्च की बताई जा रही है। मामले में एक्टर के ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। हादसे में बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गया। उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। ये दर्दनाक घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है।

पीड़ित की पहचान मुन्नुसामी के रूप में हुई। वह रेंगकर सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार से आ रही एक्टर Silambarasan की कार ने उसे टक्कर मार दी। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि मुन्नुसामी फुटपाथ पर ही रहता था और नौकर का काम करता था। कुछ दिनों पहले ही उसके पैर में चोट लग गई थी, जिसके कारण वो रेंगकर सड़क पार कर रहा था।

जब यह दुर्घटना हुई उस वक्त कार में एक्टर सिलंबरासन उर्फ सिंबू के पिता और एक्टर-डायरेक्टर टी राजेंधर मौजूद थे, और कार उनका ड्राइवर चला रहा था। दुर्घटना के बाद तीनों गाड़ी से उतरे और एंबुलेंस को फोन किया। फिलहाल, ड्राइवर को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button