ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
खेल

सिंधू और श्रीकांत दूसरे दौर में हारकर बाहर

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को गुरुवार के दिन ऑल इंग्लैंड ओपेन में हार का सामना करना पड़ा। पुरुष एकल के दूसरे दौर में श्रीकांत बर्मिंघम में सातवें कोर्ट पर इंडोनेशिया के एंथोनी सिनुस्का के खिलाफ खेल रहे थे। इस मैच में उन्हें 21-9, 18-21, 19-21 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। 62 मिनट तक चले इस मैच में भारतीय खिलाड़ी ने जबरदस्त संघर्ष किया और जीत के करीब भी पहुंचे, लेकिन अंत में उन्हें हार नसीब हुई। श्रीकांत से पहले पीवी सिंधू भी दूसरे दौर में हार कर बाहर हो चुकी हैं। अब चिराग और सात्विक की जोड़ी पर ही भारत की निगाहें टिकी हुई हैं। ये दोनों क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं।

दूसरे दौर में श्रीकांत ने शानदार शुरुआत की और पहले सेट में इंडोनेशिया के खिलाड़ी को एक तरफा अंदाज में 21-9 के अंतर से हराया। इसके बाद गिन्टिंग ने शानदार वापसी की और दूसरा सेट 18-21 के अंतर से अपने नाम किया। तीसरे और निर्णायक सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ, लेकिन अंत में गिन्टिंग ने 19-21 से यह सेट जीत लिया और मैच भी अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही वो पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

Related Articles

Back to top button