ब्रेकिंग
NEET Student Suicide: मऊगंज की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी भविष्य की चि... MPPL 2026: रजत पाटीदार की ग्वालियर चीताज को मिली करारी हार; उज्जैन फाल्कंस ने 92 रनों से जीता मुकाबल... Israel-Lebanon Ceasefire News: इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, हिज्बुल्लाह को लितानी नदी से हटने के ... Gold and Silver Price Hike: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल; जानें दिल्ली-मुंबई में क्या हैं आज के न... Purushottam Maas Guruvar: पुरुषोत्तम मास में गुरुवार का विशेष संयोग; भगवान विष्णु की कृपा पाने के अच... Dehydration Tips: गर्मी में कमजोरी और दस्त से बचने के लिए घर पर तैयार करें ORS, जानें सही तरीका Delhi Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 की दर्दनाक मौत; मां की बहादुरी ने ब... Lalit Modi Interview: ललित मोदी ने 'भगोड़ा' होने के आरोपों को नकारा; कहा- "मुझे किसी को कुछ साबित कर... DK Shivakumar First Decisions: कर्नाटक के सीएम डी.के. शिवकुमार का बड़ा धमाका; बेंगलुरु की सड़कों के ल... Amarnath Yatra Helicopter Service Banned: अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक, केदारनाथ-बद्र...
खेल

मोइन अली चेन्नई सुपर किंग्स से नहीं खेल पाएंगे पहला मैच

सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि यह तय है कि मोइन अली पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। उन्हें अभी तक वीजा नहीं मिला है। सीएसके और बीसीसीआई इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।

आईपीएल की मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को अपने शुरुआती मैच में मोइन अली के बिना उतरना पड़ सकता है क्योंकि इंग्लैंड के ऑलराउंडर को 26 मार्च से मुंबई में शुरू होने वाले इस टी20 टूर्नामेंट के लिए अभी तक भारतीय वीजा नहीं मिला है। आईपीएल 2022 का पहला मैच शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि यह तय है कि मोइन अली पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। उन्हें अभी तक वीजा नहीं मिला है। सीएसके और बीसीसीआई इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है कि एक से दो दिन में मामला सुलझ जाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मूल के खिलाड़ियों के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया जाता है।

Related Articles

Back to top button