ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

बिलासपुर में देवी विसर्जन का दौर शुरू, पचरी घाट में सुबह से उमड़ने लगी भीड़

बिलासपुर।  शनिवार की सुबह से देवी प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर शुरू हो गया है। इस बार भी पचरीघाट में देवी प्रतिमा विसर्जन के लिए भीड़ उमड़ने लगी है। छठघाट में भी विसर्जन किया जा रहा है, जहां पर नगर निगम कंट्रोल रूम संचालित हो रहा है। जो कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक सुरक्षित प्रतिमाओं का विसर्जन करा रहा है। अरपा नदी में अभी भी पर्याप्त पानी है। हालांकि इसके बाद भी पचरीघाट में अलग से विसर्जन कुंड बनाया गया है। यहां पर निगम के गोताखोर के साथ अन्य स्टाफ की भी तैनाती है।

विसर्जन के लिए भीड़ न उमड़े और सभी को बारी-बारी से विसर्जन करने का मौका मिल सके, इसकी व्यवस्था के लिए नगर निगम व पुलिस की टीम मौके पर तैनात है। पहुंचने वाले दुर्गा समितियों को हिदायत दी जा रही है कि वे कोरोना गाइड—लाइन के तहत ही विसर्जन करें। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर मौके पर बने कंट्रोल रूम में संपर्क करें। यह विसर्जन देर रात तक चलेगा। ऐसे तैयारी पुख्ता रखी गई है। इसके अलावा छठघाट के साथ अन्य तालाबों में भी विसर्जन हो रहा है। वहां भी निगम की टीम तैनात है।

कोरोना गाइडलाइन का करा रहे पालन

नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम विसर्जन स्थल पर मौजूद हैं। जो पहुचने वाले समितियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करवा रही है। साथ ही मास्क का वितरण कर रही है। इसके अलावा अप्रिय घटना की आशंका को लेकर निगम के गोताखोर पर नजर रखे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button