ब्रेकिंग
Himachal Tourism: मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप, राहत के लिए रोजाना 20 हजार पर्यटक पहुंच रह... Bhagalpur News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा के बाद फैसला; विक्रमशिला सेतु से सिर्फ हल्के वाह... West Bengal Politics: विधायक हुमायूं कबीर का बड़ा दावा- TMC के 20 सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बगावत... Monsoon Update 2026: देश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, केरल पहुंचे बदरा; दिल्ली-NCR में भारी बारिश ... Malviya Nagar Fire: दिल्ली अग्निकांड के वो 10 'रियल हीरोज', जिन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए दां... Shivnandanpur Election Result: नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में खिला कमल, BJP के रितेश जायसवाल बने प... Khairagarh Land Dispute: खैरागढ़ का ऐतिहासिक एडवर्ड पार्क विवाद; 40 करोड़ की सरकारी जमीन पर निजी माल... Balrampur Bulldozer Action: बलरामपुर के गाजर गांव में वन भूमि पर चला बुलडोजर, 31 अवैध निर्माण जमींदो... Narayanpur News: नारायणपुर के उसेबेड़ा में ग्रामीणों ने खुद ढहाया वर्षों पुराना नक्सल स्मारक, माड़ म... Surajpur Drug Bust: सूरजपुर में गांजा तस्करी पर महा-एक्शन; यात्री बस से ₹2 करोड़ का 20 क्विंटल गांजा...
देश

छत्‍तीसगढ़ में सावरकर पर सियासी रार, भाजपा बोली- विभाजन के लिए एक खानदान जिम्मेदार

रायपुर। विनायक दामोदर सावरकर को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पलटवार के बाद सियासी रार शुरू हो गई है। कांग्रेस ने देश के विभाजन के लिए सावरकर को जिम्मेदार बताया है, तो भाजपा ने दस्तावेजों और तथ्यों के साथ पलटवार किया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि देश का विभाजन सिर्फ एक खानदान की सत्तालोलुपता का परिणाम था।
इस ऐतिहासिक सत्य को कभी झुठलाया नहीं जा सकता कि देश का बंटवारा जवाहर लाल नेहरू की वजह से हुआ था। भाजपा ने सुभाषचंद्र बोस से लेकर लालबहादुर शास्त्री तक का जिक्र करते हुए कांग्रेस परिवार को कठघरे में खड़ा किया है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि नेताजी सुभाष बाबू की खोज-खबर लेने तथा संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के बारे में सच को सामने लाने में तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने कोई रुचि नहीं दिखाई। 1966 में ताशकंद में तत्कालीन प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की संदिग्ध मौत का सच सामने लाने में उनके बाद प्रधानमंत्री बनीं इंदिरा गांधी ने कोई प्रयास नहीं किया।
कांग्रेस के पुरखों ने ऐतहासिक तथ्य व सत्य से देश को वंचित रखा। एक परिवार की भक्ति में मशगूल उन कांग्रेस के नेताओं को किसी की राष्ट्रभक्ति और देश के लिए किए गए बलिदान पर टिप्पणी करना न तो शोभा देता है और न ही उनको इसका कोई अधिकार है।
मूणत ने कहा कि दया याचिका बोल-बोलकर वीर सावरकर के यश और उनके बलिदान पर उंगली उठाते कांग्रेस के वैचारिक दुराग्रह की पराकाष्ठा यह है कि वे उस तथ्य से आंखें फेर लेते हैं, जो कांग्रेस नेताओं की मानसिकता को बेनकाब करने के लिए पर्याप्त है। प्रथम विश्व युद्ध के समय कांग्रेस नेता यह मानकर चल रहे थे कि ब्रिटेन की तरफ से युद्ध में भारत के सहयोग के बाद अंग्रेज दया करके भारत को स्वतंत्रता न सही, स्वायत्तता तो दे ही देंगे।
कांग्रेस नेता देश विभाजन के लिए मुस्लिम लीग को जिम्मेदार बताकर अपने पाप को ढंकने की कोशिश करते हैं। जबकि यह एक स्थापित सत्य है कि धर्म के आधार पर हुए देश विभाजन के बाद भी भारत और पाकिस्तान में हिंदू-मुस्लिम आबादी लगभग बराबर ही रही है। अगर मुस्लिम लीग के कारण देश विभाजित होता तो सारे मुस्लिमों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए था।

रमन ने पूछा, क्या इटली से संचालित होती है कांग्रेस
पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पलटवार करते हुए पूछा कि कांग्रेस क्या इटली से संचालित होती है। मुख्यमंत्री बघेल ने एक दिन पहले कहा था कि आरएसएस नागपुर से संचालित होती है, यहां के पदाधिकारियों की कोई औकात नहीं है। इसके जवाब में रमन ने पूछा कि संघ नागपुर से संचालित होता है, लेकिन कांग्रेस कहां से संचालित होता है, सीएम इसकी जानकारी दें।
रमन ने कहा कि सीएम बघेल का बयान हास्यास्पद है। संघ की पृष्ठभूमि उनको पता नहीं है। संघ ने अटल बिहारी वाजपेयी जैसी पीढ़ी का निर्माण किया, जिन्होंने छत्तीसगढ़ बनाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद संघ की पृष्ठभूमि से हैं। कांग्रेस ने देश को घोटाले की राजनीति का चरित्र दिया।

Related Articles

Back to top button