ब्रेकिंग
Moga Road Accident: मोगा-कोट ईसे खां रोड पर दो गाड़ियों की भीषण टक्कर, हरियाणा के दंपती के ड्राइवर स... Parvinder Jhota Murder Case: परविंदर झोटा हत्याकांड में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, मानसा पहुंचकर खंगा... Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने...
देश

राजनीतिक दलों के संकल्प पत्र पर जनता कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ ने खोला मोर्चा

रायपुर। चुनाव के पूर्व जनता का मत हासिल करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दल लोकलुभावन संकल्प पत्र जारी करती है। इस संकल्प पत्र को लेकर जनता कांग्रेस(जे) ने मोर्चा खोला है। जनता कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ ने भारत निर्वाचन आयोग को एक पत्र भेजकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए है। सुझाव में कहा गया है कि संकल्प पत्र की घोषणाए कोई भी दल पूरा नहीं कर पाते है। ऐसे में जनता अपने आपको ठगा सा महसूस करती है। राजनीतिक दल के विरूद्ध भी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होती है। संकल्प पत्र के स्थान पर शपथ देने का प्राविधान करने के सुझाव को आयोग ने काफी कारगर मानकर गंभीरतापूर्वक निर्णय लेने को कहा है।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मीडिया प्रमुख और वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अहमद रिजवी ने भारत निर्वाचन आयोग को एक महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए पत्र प्रेषित किया है। उन्होंने कहा है कि अक्सर अभी तक देखा गया है कि विभिन्न राजनैतिक दल चुनाव पूर्व जारी दलीय संकल्प पत्र में कई लोक लुभावन वादे कर जनता से वोट हासिल करते चले आ रहे हैं, क्योंकि संकल्प पत्र की घोषणाए कोई भी दल पूरा नहीं कर पाता हैष संकल्प पत्र में बड़े-बड़े प्रलोभन के वादे जैसे पंद्रह लाख रुपये प्रत्येक परिवार के खाते में जमा किए जायेंगे। एक वर्ष में दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध किए जाने का संकल्प लिया जाता है परंतु आम जनता के हाथ में शून्य हासिल होता है।
आयोग ने सुझाव पर फैसला लेने दिए संकेत

रिजवी ने आयोग से लिखित सुझाव में संकल्प पत्र के स्थान पर शपथ देने का प्राविधान किए जाने की मांग की थी।इस पत्र के जवाब में आयोग ने शपथ पत्र लिए जाने के सुझाव को कारगर बताते हुए सुझाव पर सकारात्मक निर्णय लेने का समर्थन किया है। आयोग ने शपथ पत्र पर विचार करने पर गंभीरता से निर्णय लेने विचार व्यक्त किया है।रिजवी ने कहा कि शपथ पत्र में किए गए वादों से मुकरने पर कोई भी व्यक्ति अदालत में जाकर वाद पेश कर सकता है। शपथ पत्र में किए गए वायदे से मुकरने वाले को दो साल तक सजा देने का भी प्रविधान है।

Related Articles

Back to top button