ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

बिलासपुर जोनल स्टेशन के प्लेटफार्म पर वृद्धा की मौत, ट्रेन या चबूतरे से गिरने की आशंका

बिलासपुर। जोनल स्टेशन के प्लेटफार्म पांच पर एक अज्ञात बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सिर में गहरे चोट की वजह खून भी बहा है। संभवत: वह चबूतरे से या ट्रेन से गिरी है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

घटना शुक्रवार की रात या शनिवार सुबह की है। प्लेटफार्म पर बुजुर्ग महिला गिरी पड़ी थी और सिर के पास खून बह रहा था। जिसे सुबह स्टाल खोलने के तहत कर्मचारियों ने देखा। यात्रियों की भीड़ भी लग गई। बाद में इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। हालांकि सुबह 9:30 बजे तक घटना स्थल पर न जीआरपी पहुंची और न आरपीएफ। ऐसा नहीं है कि जीआरपी को इसकी जानकारी नहीं दी गई।

पर हमेशा से उनकी यह दिक्कत रही है कि स्टेशन मास्टर से मेमो मिलने के बाद ही वह पहुंचती है। शनिवार को भी यही हुआ। हालांकि इसमें स्टेशन मास्टर की गलती भी है। उन्होंने मेमो भेजने में देर कर दी। बाद में जीआरपी घटना स्थल पर पहुंची। इस दौरान सबसे मृतक की पहचान के लिए साक्ष्य ढूंढे गए। पर उसके पास न तो टिकट था और पहचान पत्र। जीआरपी मान रही है कि वह ट्रेन में मांगने वाली है।

हालांकि घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुई। सिर से खून बह रहा था। ऐसा चोट लगने की वजह से हुआ है। पर चोट कैसे लगी यह जीआरपी पुष्टि नहीं कर रही। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए मृतक के शरीर को शव गृह भेजा गया। स्वजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि जानकारी नहीं मिलती है तो उस स्थिति में जीआरपी ही अंतिम संस्कार कराएगी।

Related Articles

Back to top button