ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
लाइफ स्टाइल

मध्य प्रदेश कॉन्स्टेबल परीक्षा परिणाम में असफल उम्मीदवारों को मिलेगा एक और मौका

मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा परिणामों की घोषणा मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल द्वारा वीरवार, 24 मार्च 2022 को देर शाम कर दी गयी। ऐसे में परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, peb.mp.gov.in पर एक्टिव किए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अपना एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2022 चेक कर सकते हैं। एमपीपीईबी द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के 6000 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन 8 जनवरी 2022 को किया गया था।

दूसरी तरफ, प्राप्त जानकारी के अनुसार के अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 12 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से परीक्षा में सम्मिलित हुए और नतीजों में सफल हुए उम्मीदवार अगले चरण यानि पीईटी में सम्मिलित हो सकते हैं। हालांकि, जो उम्मीदवार परीक्षा में सफल नहीं हो सके, उनके लिए एक और मौका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य पुलिस में कॉन्स्टेबल के 6000 पदों की एक और भर्ती निकाले जाने की घोषणा की गयी है। इस नई एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए एमपीपीईबी द्वारा अधिसूचना जल्द ही जारी की जा सकती है। ऐसे में एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2022 में असफल रहे उम्मीदवारों के पास बेहतर तैयारी के साथ राज्य पुलिस में चयनित होने का एक और मौका है।

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया में बदलाव संभव

साथ ही, प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए निर्दारित चयन प्रक्रिया में बदलाव भी किए जा सकते हैं। अभी तक दूसरे चरण में आयोजित की जाने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) सिर्फ क्वालिफाईंग होती रही है, जिसमे उम्मीदवारों को सिर्फ उत्तीर्ण होना आवश्यक होता है। हालांकि, नई भर्ती में पीईटी के अंकों को भी जोड़े जाने का प्रावधान हो सकता है।

Related Articles

Back to top button