ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मनोरंजन

अपनी गोद भराई पर देबिना बनर्जी नई नवेली दुल्हन की तरह सजीं

रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री देबिना बनर्जी जल्द ही मां बनने वाली हैं, लेकिन उससे पहले वह अपनी प्रेग्नेंसी के हर पल को खूब एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपने पति गुरमीत चौधरी के साथ कभी डांस तो कभी मस्ती करते हुए कई वीडियो और तस्वीरें शेयर करती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी गोद भराई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। उनके परिवार वालों ने अभिनेत्री के लिए पारंपरिक बंगाली शैली की गोद भराई समारोह की मेजबानी की, जिसे ‘साध’ कहा जाता है। जिसमें अभिनेत्री ने दिल खोलकर डांस किया।

देबिना बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी गोद भराई की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में देबिना बनर्जी की खूबसूरती का कोई मुकाबला नहीं है। नई नवेली दुल्हन की तरह सजीं देबिना बहुत ही प्यारी लग रही हैं। इन तस्वीरों में देबिना ने लाल और मैरून रंग का अनारकली सूट पहना हुआ है, जिसके साथ उन्होंने जालीदार दुपट्टा ओढा हुआ है। हाथों में लाल चूड़ा और गोल्ड की ज्वेलरी पहने हुए देबिना बनर्जी का यह तस्वीर बहुत ही खूबसूरत है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए देबिना ने बताया की साध(गोद भराई) की रस्म उनकी मायके वालों की तरफ से आयोजित की गई थी। उन्होंने कैप्शन में बताया कि इस समारोह में गर्भवती महिला की मां उनके लिए खास पकवान बनाती हैं। देबिना ने रेड सूट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

Related Articles

Back to top button