ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ... Bittu Tabahi Ajnar River: आनंद महिंद्रा और CM मोहन यादव ने की तारीफ, अब अजनार बचाओ समिति ने खोला मोर...
लाइफ स्टाइल

यूपीएससी ने सीनियर लेक्चरर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली

संघ लोक सेवा आयोग  ने केंद्रीय मंत्रालयों  और अन्य सरकारी कार्यालयों में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं। इनमें डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइन सेफ्टी (इलेक्ट्रिकल), सीनियर लेक्चरर, , असिस्टेंट इंजीनियर सिविल, इलेक्ट्रिकल  पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें कि इन पदों पर 14 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान दें कि अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए इस बात का ध्यान रखें।

यूपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, डिप्टी डायरेक्टर  के पदों पर 8, असिस्टेंट डायरेक्टर  के 15 और सीनियर लेक्चरर Ophthalmology के 3 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के पदों पर 3 नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं इन पदों पर आयु सीमा की बात करें तो डिप्टी डायरेक्टर के पदों पर आवेदन करने की आयु सीमा 40 साल, असिस्टेंट डायरेक्टर की पोस्ट पर अप्लाई करने की आयु 30 साल होनी चाहिए। इसके अलावा, सीनियर लेक्चरर के पद पर उम्मीदवारों की आयु 50 साल और असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 33 साल होनी चाहिए।

ये होगी फीस

यूपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सीनियर लेक्चरर सहित अन्य पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 25 का शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों और किसी भी समुदाय की महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। वहीं इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button