ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
विदेश

कोरियाई युद्ध की 68वीं वर्षगांठ पर किम जोंग उन ने फ्रेंडशिप टॉवर पर मारे गए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

सियोल। उत्तर कोरिया के सुप्रीम नेता किम जोंग-उन (Kim Jong un) ने प्योंगयांग में फ्रेंडशिप टॉवर का दौरा कर युद्ध में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस टॉवर को 1950-53 के कोरियाई युद्ध में चीन की भागीदारी के उपलक्ष्य में बनाया गया था। बुधवार को युद्धविराम की 68वीं वर्षगांठ के अवसर पर किम जोंग उन द्वारा इसका माल्यार्पण किया गया और मारे गए लोगों और सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) की रिपोर्ट के अनुसार किम के साथ पार्टी की केंद्रीय समिति के संगठनात्मक मामलों के सचिव जो योंग-वोन और वर्कर्स की केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष री प्योंग-चोल भी शामिल रहे।

योनहाप न्यूज एजेंसी ने केसीएनए के हवाले से बताया कि फ्रेंडशिप टॉवर के कार्यक्रम में किम ने अपने भाषण में जोर देकर कहा कि चीन के साथ उत्तर कोरिया के समान संबंध पीढ़ी दर पीढ़ी’ऐसे ही जारी रहेंगे।

स्मारक को फ्रेंडशिप टॉवर के रूप बनाया गया

1950-1953 कोरियाई युद्ध में लड़ने वाले चीनी पीपुल्स वालंटियर्स (CPV) को समर्पित एक स्मारक को फ्रेंडशिप टॉवर के रूप 1959 में बनाया गया था। उत्तर कोरिया और चीन ने प्योंगयांग और वाशिंगटन के बीच गतिरोध परमाणु वार्ता के बीच अपने करीबी और मैत्रीपूर्ण संबंधों पर जोर दिया है।

बता दें कि चीन ने कोरियाई युद्ध के दौरान दक्षिण कोरिया और अमेरिका के नेतृत्व वाली संयुक्त राष्ट्र सेना के खिलाफ उत्तर कोरिया के साथ लड़ाई लड़ी थी। यह लड़ाई एक युद्धविराम के साथ समाप्त हुई थी।

हाल ही में चीनी राष्ट्रपति से किम जोंग ने संदेशों का किया था आदान-प्रदान

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में किम और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी दोस्ती की संधि पर हस्ताक्षर करने की 60 वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए संदेशों का आदान-प्रदान किया था। शीर्ष नेताओं ने दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता पर बल दिया था।

Related Articles

Back to top button