ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

मध्य प्रदेश और राजस्थान के लोगों में सबसे ज्यादा एंटीबॉडी, केरल में सबसे कम; जानें अन्य राज्यों की स्थिति

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच देश के लिए अच्छी खबर सामने आइ है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और गुजरात समेत देश के कई राज्यों के लोगों में 70 फीसद से अधिक कोविड एंटीबॉडी पाइ गई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) द्वारा पिछले महीने कराए गए सीरो सर्वे की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि मध्य प्रदेश की 79 फीसद और राजस्थान की 76 फीसदी आबादी में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी है। वहीं, इस मामले में केरल सबसे पीछे है। यहां के सिर्फ 44 फीसद लोगों में ही एंटीबॉडी मिली है।

मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान कोविड-19 एंटीबॉडी के मामले में दूसरे नंबर पर आता है। रिपोर्ट के अनुसार जून-जुलाई में राजस्थान के विभिन्न शहरों से कुल 1,226 रैंडम सैंपल लिए गए। जब इन नमूनों का परीक्षण किया गया तो 934 नमूनों में एंटीबॉडी पाइ गई। इस सर्वे रिपोर्ट ने राज्य के लोगों में कोविड एंटीबॉडी की मौजूदगी का संकेत दिया है।

सीरो सर्वे रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि देश भर में सबसे ज्यादा एंटीबॉडी मध्य प्रदेश के लोगों में पाई गई है, जो कि लगभग 79 फीसदी आबादी में है। राजस्थान में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ढाई महीने (अप्रैल, मई और मध्य जून तक) में करीब 6 लाख पॉजिटिव केस मिले थे। कोरोना वायरस के कारण 6,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश अपनी 79 प्रतिशत आबादी में एंटीबॉडी के साथ इस लिस्ट में सबसे आगे है, जबकि राजस्थान 76.2 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, बिहार के लोगों में 75.9 प्रतिशत, गुजरात में 75.3 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 74.6 प्रतिशत, उत्तराखंड में 73.1 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 71 प्रतिशत और आंध्र प्रदेश में 70.2 प्रतिशत एंटीबॉडी पाइ गई है

इसी तरह कर्नाटक के 69.8 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी मिली है। इसके बाद, तमिलनाडु में 69.2 फीसद, ओडिशा में 68.1 फीसद, पंजाब में 66.5 फीसद, तेलंगाना में 63.1 फीसद, जम्मू-कश्मीर में 63 फीसद, हिमाचल प्रदेश में 62 फीसद, झारखंड में 61.2 फीसद, पश्चिम बंगाल में 60.9 फीसद, हरियाणा 60.1 फीसद, महाराष्ट्र 58 फीसद, असम 50.3 फीसद और केरल में सबसे कम 44.4 फीसद एंटीबॉडी मिली है।

Related Articles

Back to top button