ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

धनबाद जज की कथित हत्या पर बार प्रमुख ने सुप्रीम कोर्ट से की सीबीआइ जांच की मांग, कहा- यह न्यायपालिका के लिए खतरनाक

नई दिल्ली। धनबाद के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) उत्तम आनंद की कथित हत्या का मामला गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में भी उठा। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रमुख और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद की कथित हत्या का मामला स्वत: संज्ञान लेने को कहा। मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष विकास सिंह ने इस मामले का जिक्र किया। उन्होंने अदालत से कहा कि अगर किसी गैंगस्टर की जमानत खारिज करने के बाद इस तरह किसी की हत्या की जाती है तो यह न्यायपालिका के लिए खतरनाक स्थिति है।

मुख्य न्यायाधीश रमना ने कहा कि उन्होंने घटना के बारे में सुबह झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से बात की है। जज के हत्या के मामले की सीबीआइ जांच की मांग करते हुए विकास सिंह ने कहा कि घटना न्यायपालिका के स्वतंत्रता पर एक चौंकाने वाला हमला है।

न्यायमूर्ति रमना ने कहा कि हाई कोर्ट ने पुलिस और जिला अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा, ‘वे गुरुवार को इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं। उन्हें इस मामलो को संभालने दें। इस स्तर पर हमारे हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।’

वरिष्ठ अधिवक्ता सिंह ने जोर देकर कहा कि यह मुद्दा महत्वपूर्ण है और यह न्याय के हित में भी है। पीठ ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) की पहल से अभिभूत है और इसके द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना भी करते हैं।

मॉर्निंग वॉक के दौरान धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद की हुई हत्या

बता दें कि बुधवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान धनबाद के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) उत्तम आनंद को एक ऑटो-रिक्शा ने टक्कर मार दी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान आनंद ने दम तोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज से संकेत मिलता है कि पिछली रात चोरी हुए ऑटो-रिक्शा ने उसे जानबूझकर मारा था। मृतक न्यायाधीश की पत्नी ने कथित तौर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है

इलाके के सीसीटीवी फुटेज को रिकॉर्ड में लाया जाए: डी.वाई चंद्रचूड़

विकास सिंह व मुख्य न्यायाधीश की अदालत में मामले का उल्लेख करने से पहले इसे न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज को रिकॉर्ड में लाया जाना चाहिए, क्योंकि यह घटना जज पर सुनियोजित हमले की तरह लग रही है।

सिंह ने कहा, ‘यह न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर एक खुला हमला है। जो वीडियो वायरल हुआ है वह वास्तव में किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा लिया जा रहा था जो हमले की पूर्व जानकारी के साथ रिकॉर्ड कर रहा था। हालांकि, न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने उनसे पहले इस मामले का मुख्य न्यायाधीष रमना से उल्लेख करने के लिए कहा।

Related Articles

Back to top button