ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
खेल

हार का ‘पंच’ लिए इंग्लैंड से खाली हाथ लौटेगी श्रीलंकाई टीम, अब भारत से होगा सामना

नई दिल्ली। मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच ब्रिस्टल में खेला गया, तीसरा व अंतिम वनडे मैच बारिश की वजह से रद हो गया। इस तरह श्रीलंकाई टीम इंग्लैंड से खाली हाथ स्वदेश लौटेगी, जहां उसे 13 जुलाई से भारत के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड की सरजमीं पर श्रीलंकाई टीम का बुरा हाल हुआ है। श्रीलंका की टीम एक भी मैच जीत नहीं पाई है।

शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज से पहले श्रीलंका की टीम के पास लय हासिल करने का पूरा मौका था, लेकिन इंग्लैंड दौरे पर एक भी बार ऐसा नहीं लगा कि श्रीलंकाई टीम इंग्लैंड की टीम को टक्कर भी दे रही है। यही वजह रही कि इंग्लैंड के इस दौरे पर श्रीलंकाई टीम को पूरी तरह से निराशा हाथ लगी।

आपको बता दें, तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से श्रीलंका को इंग्लैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी थी, जबकि मेजबान इंग्लैंड ने श्रीलंका को वनडे सीरीज में भी 2-0 से हरा दिया। बारिश के कारण तीसरा मैच रद हो गया। भले ही मैच रद हो गया हो, लेकिन श्रीलंका की टीम ने मुकाबला हारने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, क्योंकि कुसल परेरा की कप्तानी में टीम 166 रन बनाकर ढेर हो गई थी, लेकिन इसके बाद आई बारिश ने मैच शुरू नहीं होने दिया।

इंग्लैंड ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी की। टाम कुर्रन (4/35), क्रिस वोक्स (2/28) और डेविड विली (2/36) की धारदार गेंदबाजी के आगे श्रीलंका की टीम को 41.1 ओवर में ही 166 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका की ओर से दासुन शनाका ने 65 गेंद में दो छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से सर्वाधिक नाबाद 48 रन बनाए। श्रीलंका की पारी समाप्त होने के बाद बारिश शुरू हो गई, जो लगातार चलती रही और मैच को रद करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button