ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
टेक्नोलॉजी

ये 10 ऐप चुराते हैं Facebook का लॉग-इन आईडी और पासवर्ड, कहीं आपके फोन में तो नहीं हैं मौजूद

नई दिल्ली। Facebook दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। शायद यही वजह है साइबर क्रिमिनल सबसे ज्यादा फेसबुक पर हमला करते हैं। डॉ. वेब मैलवेयर एनालिस्ट की रिसर्च में पाया गया है कि फोन में मौजूद 10 मैलवेयर Facebook डेटा चोरी के लिए जिम्मेदार है। यह ऐप Facebook का लॉग-इन आईडी तक चोरी करने में सक्षम है। Facebook डेटा चोरी करने वाले 10 में से 9 एंड्राइड ऐप्स हैं, जो Google Play Store पर डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध हैं। इन डेटा चोरी वाले ट्रोजन को खतरनाक सॉफ्टवेयर की मदद से फैलाया जाता है। इन ऐप्स को 58,56,010 बार इंस्टॉल किया गया है। ऐसे में डेटा चोरी करने वाले इन 9 एंड्राइड ऐप्स को तुरंत फोन से अनइंस्टॉल कर देना चाहिए।

जानिए डेटा चोरी वाले 9 ऐप्स के बारे में

  • Processing Photo, PIP Photo

यह एक फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है, जिसे 500,000 बार डाउनलोड किया गया है। इस ऐप के कई सारे वर्जन हैं।

  • App Keep Lock

यह एक फोन लॉक ऐप है, इसे अब तक करीब 50,000 बार डाउनलोड किया गया है।

  • Rubbish Cleaner

इस ऐप्स का इस्तेमाल फोन की जंक फाइल को डिलीट करने में इस्तेमाल किया जाता है।

  • Horoscope Pi

Horoscope Pi ऐप्स को 1,000 बार से ज्यादा बार इंस्टॉल किया गया है।

  • Horoscope Daily

एंस्ट्रोलॉजी ऐप्स Horoscope Daily और Horoscope Pi को मैलवेयर के तौर पर डिडेक्ट किया गया है, जो फेसबुक डेटा चोरी के लिए जिम्मेदार है। इसे करीब 100,000 बार डाउनलोड किया गया है।

  • App Lock Manager

जैसा कि नाम से स्पष्ट है कि ऐप लॉक मैनेजर को ऐप लॉक के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे 10,000 लोगों ने डाउनलोड किया है।

  • Lockit Master

App Lock की तरह ही लॉक मास्टर को ऐप को लॉक करने में इस्तेमाल किया जाता है। इसे 5,000 लोगों ने डाउनलोड किया है।

  • PIP Photo

यह एक फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है, जो फेसबुक डेटा चोरी के लिए जिम्मेदार है।

  • Inwell Fitness

यह एक फिटनेस प्रोग्राम ऐप है, जिसे Reuben Germaine ने विकसित किया है। इसे 100,000 बार से ज्याादा बार डाउनलोड किया गया है।

Related Articles

Back to top button