ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
उत्तरप्रदेश

भाजपा के एमएलसी नामांकन में चाल देख सभी राजनैतिक दल चौंके

अलीगढ़ । एमएलसी चुनाव को कुछ समय है, लेकिन भाजपा ने अभी से बिसात बिछानी शुरू कर दी है। नामांकन में ही ऐसी चाल चल दी कि सभी चौंक गए। एमएलसी चुनाव में मुख्य प्रतिद्वंदी माने जा रहे लोकदल अध्यक्ष चौ. सुनील सिंह के समर्थन की सटीक रणनीति बनाई। इसे विपक्ष भांप न सका। लोकदल अध्यक्ष को साथ लेकर भाजपा प्रत्याशी व जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह ने पर्चा दाखिल किया।
चुनाव में कड़ी टक्कर दे सकते हैं लोकदल अध्यक्ष
चौ. ऋषिपाल सिंह को टिकट मिलने के बाद से ही भाजपा ने चुनाव जीतने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। संगठन सभी पहलुओं पर काम कर रहा है। पार्टी के दिग्गजों को पता था की लोकदल अध्यक्ष इस चुनाव में कड़ी टक्कर दे सकते हैं, इसलिए पार्टी ने सबसे पहले उन्हें मनाने के प्रयास किए। प्रदेश नेतृत्व की भूमिका भी रही। सांसद सतीश गौतम ने प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल से बात की। वहीं, जिले का भी संगठन सक्रिय हो गया।
एमएलसी के चुनाव में प्रमुख रूप से प्रतिनिधियों की भूमिका अहम
सांसद ने बताया, संगठन महामंत्री ने चौ. सुनील सिंह से सीधे बात कर ऋषिपाल सिंह का सहयोग करने को कहा। इसके बाद मैने भी लोकदल अध्यक्ष से बात कर कहा कि भाजपा ने आपको कई बार मदद की है, इस बार चुनाव में आपको पूरा सहयोग करना है। तब वे साथ देने के लिए पूरी तरह तैयार हो गए। सांसद ने कहा कि भाजपा की चुनावी रणनीति बहुत प्रभावी होती है। विधानसभा चुनाव में भी हम लोगों ने निचले स्तर से काम किया था। तभी जिले की सातों सीटों पर विजय मिली। हमारे तमाम पदाधिकारी महीनों पहले क्षेत्र में आ गए थे और उन्होंने गांव-गांव जाकर संपर्क किया था। एमएलसी के चुनाव में प्रमुख रूप से प्रतिनिधियों की भूमिका अहम होती है, इसलिए स्थानीय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी थी। चौ. सुनील सिंह के साथ आने से अब चुनाव जीतना बहुत आसान हो जाएगा। भाजपा जिनकी मदद लेती है, वह उसके साथ 24 घंटे खड़ी रहती है। हम और हमारा संगठन उनके साथ है। हर संभव उनकी मदद करेंगे।

Related Articles

Back to top button