ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
उत्तरप्रदेश

डूडा और बैंको की मदद से ऋण वितरण व डिजिटल ट्रेनिंग के लिए लगाएंगे कैम्पः गौरांग राठी

अलीगढ़। पीएम स्व निधि के अंतर्गत शासन के निर्देश पर ऋण वितरण, वेंडर्स को क्यूआर कोड, वैंडर्स को डिजिटल प्रशिक्षण द्वितीय ऋण वितरण के साथ-साथ पीएम समृद्धि योजना के अंतर्गत शहरी पथ विक्रेताओं को डिजिटल ट्रेनिंग एवं विभिन्न बैंकों में पूर्व से स्वीकृत ऋण आवेदन पत्रों के सापेक्ष ऋण वितरण कराए जाने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को जवाहर भवन में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार ग्रुप की अध्यक्षता में पेटीएम की प्रतिनिधि विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, निगम अधिकारी कर्मचारियों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला आहुत की गई।
24 व 25 मार्च को मेगा लोन कैम्प का आयोजन
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने कहा पीएम स्वनिधि योजना का लाभ समाज के हर वर्ग व निचले पायदान तक पहुचाने के लिए नगर निगम पूर्ण रूप से प्रयासरत है इसके लिए नगर निगम, डूडा, सामाजिक संगठन व बैंको के सहयोग से 24 व 25 मार्च को मेगा लोन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया 24 मार्च व 25 मार्च को जोन 1 में शहंशाबाद और रामघाट रोड स्थित ए डी ए दफ्तर के पास ज़ोन 2 में जीवनगढ़ पानी की टंकी राठौर वाली बगीची महेंद्र नगर नगला मानसिंह और क्वारसी चौराहे, ज़ोन 3 में शाह जमाल पानी की टंकी भुजपुरा शेल्टर होम बिजली घर रोड और जोन 4 में बरोला पुल के नीचे सारसौल पुलिस चौकी और वरदान हॉस्पिटल के सामने मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन कैम्प में इन कैंपों में पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत ऋण वितरण आवेदन पत्रों की जांच  लोन वितरण संबंधी जानकारी, डिजिटल लेनदेन क्यू आर कोड के साथ-साथ शासन की जनहित योजनाओं अंतर्गत प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना,  प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, भवन तथा अन्य निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण, वन नेशन वन राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना का लाभ जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
पेटीएम की ओर से 100 कैशबैक का लाभ
नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा पीएम स्वनिधि योजना का लाभ प्रत्येक जनमानस तक पहुंचाने के लिए नगर निगम द्वारा सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं जिस के क्रम में 24 और 25 मार्च को आयोजित होने वाले कैंप में जनहित योजनाओं का लाभ, विस्तृत जानकारी आवेदन डिजिटल लेन देन, लोन हेतु नए वैंडर्स का पंजीकरण सहित कई महत्वपूर्ण जानकारी आदि उपलब्ध कराई जाएगी’
कार्यशाला में पेटीएम के प्रतिनिधि पंकज वर्मा ने कहा पेटीएम अलीगढ़ नगर निगम के साथ इस योजना का लाभ जनमानस तक पहुंचाने के लिए कदम से कदम मिलाकर चल रहा है इस योजना के अंतर्गत वेंडर यदि महीने में 200 बार डिजिटल लें देन करते हैं तो उनको पेटीएम की ओर से 100 कैशबैक का लाभ मिलेंगे।
जवाहर भवन में हुई कार्यशाला में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार ग्रुप के साथ मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह परियोजना अधिकारी प्रभात मिश्रा कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह कर अधीक्षक राजेश कुमार राजेश जैन राजेंद्र सिंह यादव, नाज़िर संजय सक्सेना राजकुमार बंसल तरुण मोहन पाठक मीडिया सहायक एहसन रब सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि पेटीएम के प्रतिनिधि पंकज वर्मा  सामाजिक संगठन उड़ान, पीआरडीएस, एक कदम के पदाधिकारी और नगर निगम कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button