ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

PGI चंडीगढ़ में आज तीन हजार कर्मचारी हड़ताल पर

चंडीगढ़। पीजीआइ चंडीगढ़ में आज ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। क्योंकि पीजीआइ के तीन हजार से अधिक कांट्रैक्ट कर्मचारियों ने आज हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। इस वजह से ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। पीजीआइ प्रशासन की ओर से वीरवार देर शाम इसकी घोषणा की गई। बहरहाल पीजीआइ में इमरजेंसी और आइसीयू सेवाएं संचालित की जाएंगी। लेकिन पीजीआइ की ओर से आम पब्लिक और शहर के अन्य चिकित्सा संस्थानों से सहयोग करने की अपील की है।

पीजीआइ ने पड़ोसी राज्यों से पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किए जाने वाले मरीजों को लेकर राज्य सरकारों और वहां मौजूद अस्पताल प्रशासन से अपील की है कि कांट्रैक्ट कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहेंगी। ऐसे में मरीजों को आज रेफर न करें। वहीं, आपातकाल में मरीज को रेफर करने से पहले पीजीआइ प्रशासन से संपर्क जरूर कर लें। पीजीआइ ने चंडीगढ़ के सरकारी अस्पतालों, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से शुक्रवार यानी 25 मार्च को कोई भी मरीज रेफर न करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button