ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
धार्मिक

ठीक 6 दिन बाद धड़ल्ले से होगी इन राशि वालों के बैंक बैलेंस में वृद्धि, मंगल कराएंगे बंपर कमाई!

Mars Transit 2023: ज्योतिष गणना के अनुसार 13 जनवरी को मंगल वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं. कुंडली में मंगल की शुभ स्थिति व्यक्ति को शुभ परिणाम देती है. ऐसे में जानते हैं ये गोचर किन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है.

Mangal Gochar Effect 2023: साल 2023 में कई बड़े ग्रह अपना स्थान परिवर्तन करने जा रहे हैं. ऐसे में जनवरी में ही 4 गोचर कई राशि के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएंगे 13 जनवरी को मंगल का मेष से निकलकर वृष में प्रवेश करना कई जातकों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा. बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, शौर्य,भूमि आदि का स्वामी माना गया है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में मंगल की शुभ स्थिति कई राशि के जातकों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करती है. वहीं, कुछ लोगों को जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है. ऐसे में जानते हैं किन राशि वालों के जीवन में मंगल का शुभ प्रभाव पड़ने वाला है.

वृष राशि 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल राशि के वृष में गोचर करने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी. इस राशि के जातकों को इस दौरान विशेष लाभ होगा. इस दौरान पिछले काफी समय से जिस काम के लिए मेहनत कर रहे हैं, उन सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. इस अवधि में दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं. अगर व्यापार आदि की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो ये समय अनुकूल है. प्रतियोगी परिक्षाओं के छात्रों को भी सफलता हासिल होगी. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. वहीं, कुछ बातों को लेकर झगड़े हो सकते हैं.

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए मंगल की चाल शुभ समाचार लाने वाली है. कार्यस्थल पर चल रहे विवादों में इजाफा होगा. वहीं, ये गोचर आर्थिक रूप से आपके लिए लाभकारी रहने वाला है. अगर आफ कहीं नए ऑर्डर या टेंडर के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो ये समय अनुकूल है. इस दौरान आप लक्ष्यों और उद्देश्यों को प्राप्त कर पाएंगे. नौकरीपेशा लोग संक्रांति के दिन दृढ़ संकल्प से काम करेंगे, तो उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होगी.

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए भी ये गोचर शुभ फलदायी रहेगा. इस दौरान धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. अगर व्यापार में विस्तार करने की सोच रहे हैं, तो ये समय अनुकूल है. वहीं, अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो काम में सफलता मिलेगी. ये समय आर्थिक स्थिति के लिए भी बहुत सकारात्मक परिणाम लाने वाला है. किसी बड़े काम में निवेश कर सकते हैं. करियर में उन्नति के लिए नए सिरे से कार्य करने होंगे.

Related Articles

Back to top button