ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मध्यप्रदेश

अस्पताल में भर्ती बीमार दोस्त के चेहरे पर मुस्कान लाने बुजुर्ग ने किया दिलफेंक डांस

भोपाल। आपको करीब दो दशक पहले आई राजकुमार हीरानी की फिल्‍म ‘मुन्‍नाभाई एमबीबीएस’ का वो दृश्‍य तो याद ही होगा, जिसमें ‘मुन्‍नाभाई’ (संजय दत्‍त) लाइलाज बीमारी से जूझ रहे एक मरीज ‘जहीर’ (जिमी शेरगिल) को खुश करने के लिए वार्ड में आइटम गर्ल बुलाकर डांस करवाता है। कुछ ऐसा ही घटनाक्रम शहर के हमीदिया अस्‍पताल में घटित हुआ, जहां पर एक वार्ड में भर्ती अपने दोस्‍त को देखने पहुंचे बुजुर्ग ने उसके चेहरे पर मुस्‍कान बिखेरने के लिए लोकलाज भूलकर जबर्दस्‍त डांस किया। यह देखकर वार्ड में मौजूद डाक्‍टर और नर्स समेत बाकी मरीज भी मुस्‍कराए बगैर नहीं रह सके। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब लाइक कर रहे हैं।

यह वीडियो ईएनटी विभाग का बताया जा रहा है, जहां एक बुजुर्ग मरीज भर्ती रहकर अपना इलाज करा रहा था। उसका हालचाल जानने पहुंचा उसका एक पुराना मित्र उसकी उदासी नहीं देख पाया और उसे खुश करने के लिए उसने यह जतन किया। वीडियो में नजर आ रहा है कि मरीज के पलंग के बाजू मे बुजुर्ग सज्‍जन दूसरों की परवाह किए बगैर अपनी ही मस्‍ती में डांस कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग डांस कर रहे बुजुर्ग सज्‍जन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button