ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
पंजाब

बच्चा न होने पर हैवान बना ससुराल परिवार, इस हाल में बेटी को देख माता-पिता के उड़े होश

लुधियाना: थाना पीएयू की पुलिस ने एक 29 साल की विवाहिता की हत्या के आरोप में उसके पति और उसकी सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उक्त मामले के बारे में जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को मृतक विवाहिता शिवानी (29) के पिता झब्बा सिह वासी मेरठ ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बेटी शिवानी ने 2016 में उनकी मर्जी के खिलाफ रोहित उर्फ बबलू के साथ कोर्ट मैरिज की थी।

इसके बाद उसकी लड़की ने कई बार उनको बताया कि उसकी सास पुष्पा और ससुराल के कई रिश्तेदार उसे बच्चा ना होने के कारण मानसिक और शारीरिक तौर पर तंग परेशान कर रहे हैं। बीती 11 अप्रैल को उसकी बेटी शिवानी ने फोन करके बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसकी मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद अगले दिन 12 अप्रैल को उसकी लड़की शिवानी की सास पुष्पा का फोन आया कि उसकी लड़की ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके चलते मृतक शिवानी के पिता ने थाना पीएयू की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने मृतक शिवानी के पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मृतक शिवानी के पति रोहित उर्फ बबलू पुत्र रामकिशन और उसकी माता पुष्पा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सास पुष्पा को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि आज मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराया जाएगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Related Articles

Back to top button