ब्रेकिंग
राष्ट्रपति ने दी मंजूरी: जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, 24 नवंबर को शपथ ग्रहण... दिल्ली दंगा: सत्ता परिवर्तन की 'खूनी साज़िश'! पुलिस के खुलासे ने राजनीतिक गलियारों में मचाया हड़कंप संजय सिंह ने BJP को घेरा: 'छठ पूजा में रुकावट डालने वालों का झूठ अब बेनकाब, छठी मैया से माफ़ी माँगे भ... बिहार चुनाव हुआ खूनी! मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक की गोली मारकर हत्या, चुनावी हिंसा भड़काने... फैन्स की धड़कनें तेज! भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल पर संकट के बादल, क्या 'रिजर्व डे' ही बचाएगा महामुका... रणवीर सिंह को सीधी चुनौती! ‘धुरंधर’ से भिड़ने वाले साउथ सुपरस्टार ने चला बड़ा दाँव, क्या बॉलीवुड एक्टर... साजिश का सनसनीखेज खुलासा! अलीगढ़ में मंदिरों पर 'I love Mohammad' लिखने वाले निकले हिंदू युवक, 4 गिर... मुंबई में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा: RA स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने वाले सनकी आरोपी का पुलि... TikTok विवाद सुलझाने की अंतिम कोशिश? बैन हटाने के लिए चीन ने तैयार किया 'बड़ा प्रस्ताव', जल्द हो सकती... जीवन में चाहिए अपार सफलता? आज से ही ब्रह्म मुहूर्त में उठना शुरू करें, जानिए 3 काम जो आपकी किस्मत बद...
छत्तीसगढ़

पोरतेंगा के वन धन अमर स्व सहायता समूह की 10 महिलाएं फूल झाडू बनाकर बनी आत्मनिर्भर

जशपुरनगर : जशपुर जिले वन जैव विविधता के दृष्टिकोण से काफी समृद्ध है। ईमारती काष्ठ, साल बीज, महुआ फूल, तेंदू पत्ता के अतिरिक्त उच्च गुणवत्ता के कई अन्य लघुवनोपज भी पाये जाते हैं। वनमण्डलाधिकारी श्री जितेन्द्र उपाध्याय के दिशा निर्देश में जशपुर की वन विभाग से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाएं फूल झाडू बना रही है वनों में पाए जाने वाले वनोपज फूल झाड़ू है जो जिले के वनों में पाया जाता है।
उप वनमण्डलाधिकारी श्री एस के गुप्ता ने बताया की वन धन योजना अन्तर्गत  समर्थन मूल्य पर फूल झाड़ू का संग्रहण वन समूहों द्वारा 5 हजार प्रति क्वि के दर से किया जा रहा है। संग्रहित फूल झाड़ू का मूल्य वर्धन का कार्य ग्राम पोरतेंगा के वन धन समूह द्वारा किया जा रहा है। वन धन के अमर स्व सहायता समूह के 10 महिलाओ द्वारा संग्रहित  फूल झाडू से उत्तम गुणवत्तायुक्त झाड़ू बनाया गया है।समूह द्वारा  अभी तक 50 हजार रुपए मूल्य का झाड़ू बनाया है। जिसका विक्रय अभी तक संजीवनी केन्द्र से किया जा रहा है। फूल झाड़ू को उपभोक्ताओं द्वारा काफी पंसद किया जा रहा है।इस कार्य से समूह को 13 हजार रूपये का शुद्ध लाभ हुआ है।अब वृहत स्तर पर झाड़ू फूल का संग्रहण एवं झाड़ू निर्माण का कार्य तैयार किया गया है। झाड़ू का विक्रय संजीवनी के साथ साथ जिले के सी मार्ट के माध्यम किया जावेगा।

Related Articles

Back to top button