ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
खेल

महिला वनडे विश्व 2022 में झूलन ने रचा इतिहास

महिला वनडे विश्व 2022 में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक मिलाजुला रहा है। हालांकि, दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही हैं। झूलन गोस्वामी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरते ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह उनका 200वां वनडे मैच है।

महिला क्रिकेट में 200 वनडे खेलने वाली वह दुनिया की दूसरी खिलाड़ी हैं। इससे पहले भारत की ही मिताली राज ने ऐसा किया है। मिताली 229 वनडे मैच खेल चुकी हैं और साथ ही सात हजार से ज्यादा रन भी बनाए है। इस दौरान मिताली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 125 नॉटआउट का रहा है, जबकि औसत पचास के पार है।मौजूदा टूर्नामेंट में झूलन अब तक कई रिकॉर्ड्स भी बना चुकी हैं। वह महिला वनडे क्रिकेट में 250 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी भी हैं। इतना ही नहीं झूलन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 350 विकेट भी पूरे किए। इसके अलावा महिला वनडे विश्व कप टूर्नामेंट में झूलन के नाम ही सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की लिन फुल्सटन को पीछे छोड़ा। झूलन के नाम 18 कैच हैं। एक कैच लेते ही झूलन वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा कैच लेने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर लेंगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले तक झूलन के नाम 199 वनडे में 250 विकेट हैं। इसके साथ ही 1226 रन भी बनाए हैं। झूलन के नाम 12 टेस्ट में 44 विकेट और 291 रन, जबकि 68 टी-20 में 56 विकेट और 405 रन भी हैं।

Related Articles

Back to top button