ब्रेकिंग
Punjab Police Recruitment 2026: पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, पुलिस विभाग में 10,000 नए पदों पर होगी भर्... फगवाड़ा से होशियारपुर का सफर होगा बेहद आसान: भारतमाला परियोजना के तहत बन रहा 48.62 किमी लंबा फोरलेन ... Amritsar Murder Case: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैडी संधू की हत्या का खुलासा, स्टारबक्स से कर रहे थे ह... नूंह के तावडू में जमीन की पैमाइश को लेकर खूनी संघर्ष: ग्वारका गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठ... Faridabad News: परीक्षा की तैयारी कर रहे 11वीं के छात्र की बाथरूम में करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिव... Hansi Accident News: हांसी में नेहरू कॉलेज के पास बस और डम्पर की जोरदार टक्कर, करीब 20 यात्री घायल यमुनानगर के दादुपुर हेड पर हुड़दंग: सोम नदी में थार उतारकर कर रहा था स्टंट, बीच पानी में फंसी गाड़ी Karnal Murder News: करनाल में खेतों से मिला ई-रिक्शा चालक मंगरू का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान; मा... Kurukshetra News: 12 साल बाद दिवाली पर अमेरिका से घर लौटने वाले थे विक्की अरोड़ा, सड़क हादसे में दर्... Kurukshetra Accident News: जीटी रोड पर बैरिकेडिंग तोड़कर निर्माण क्षेत्र में घुसी तेज रफ्तार स्लीपर ...
खेल

नेशनल जूनियर व सीनियर पुरुष हाकी चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल 19 मार्च को

पंजाब हाकी टीम के लिए 12वीं हाकी इंडिया नेशनल जूनियर और सीनियर पुरुष हाकी चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल 19 मार्च को जालंधर में होगा। हाकी पंजाब के निलंबन के बाद भारत के अग्रणी हाकी संगठन, हाकी इंडिया द्वारा नियुक्त हाकी पंजाब की तदर्थ समिति ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी ने कहा है कि 12वीं हाकी इंडिया नेशनल (सीनियर पुरुष) हाकी चैंपियनशिप 6 से 17 अप्रैल तक भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित की जाएगी तथा 12वीं हाकी इंडिया नेशनल (जूनियर पुरुष) हाकी चैंपियनशिप, 18 से 29 मई तक कोविलपट्टी (तमिलनाडु) में भाग लेने के लिए पंजाब जूनियर तथा सीनियर हाकी टीम के लिए चयन ट्रायल पीएपी एस्ट्रोटर्फ हाकी स्टेडियम, जालंधर में 19 मार्च को होंगे। जूनियर और सीनियर वर्ग के लिए चयन ट्रायल क्रमशः सुबह 9 बजे और दोपहर 12.00 बजे आयोजित किया जाएगा।

शम्मी अनुसार 1 जनवरी 2003 के बाद जन्म लेने वाले जूनियर खिलाड़ी ही ट्रायल में भाग लेने के पात्र होंगे। ओलंपियन शम्मी ने आगे कहा कि हरप्रीत सिंह मंडेर, बलविंदर सिंह शम्मी, बलजीत सिंह ढिल्लों, गगन अजीत सिंह (सभी ओलंपियन) जुगराज सिंह, बिक्रमजीत सिंह काका, कंवलप्रीत सिंह चहल, तेजबीर सिंह हुंदल, स्वर्णजीत सिंह और अमरीक सिंह पवार (सभी पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) को चयन समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है

Related Articles

Back to top button