ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

इलाज के लिए US-नीदरलैंड जा सकते हैं रॉबर्ट वाड्रा, मगर लंदन नहीं: दिल्ली कोर्ट

नई दिल्लीः मनी लॉन्ड्रिंग मामले का सामना कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई कारोबारी राबर्ट वाड्रा को इलाज के लिए विदेश जाने की सोमवार को विशेष अदालत ने अनुमति दे दी। वाड्रा ने ट्यूमर के इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगी थी। विशेष अदालत के न्यायाधीश अरविंद कुमार ने वाड्रा को छह सप्ताह के लिए अमेरिका और हालैंड जाने की अनुमति दी है। उन्होंने अपनी याचिका में लंदन जाने की अनुमति मांगी थी।

वाड्रा की याचिका पर सुनवाई कर फैसला आज के लिए सुरक्षित रख लिया था। वाड्रा पर लंदन में 19 लाख पौंड में संपत्ति खरीदने का हवाला मामला चल रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति की तरफ से अधिवक्ता के टी.एस. तुलसी अदालत में हाजिर हुए। उन्होंने अदालत से कहा कि यदि प्रवर्तन निदेशालय को वाड्रा के लंदन जाने पर आपत्ति है तो वह वहां नहीं जाएंगे। निदेशालय की ओर से महाधिवक्ता तुषार मेहता और अधिवक्ता नितेश राणा ने अदालत में वाड्रा की याचिका का विरोध किया।

न्यायाधीश कुमार ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद वाड्रा को छह सप्ताह के लिए अमेरिका और हालैंड जाने की इजाजत दे दी। वाड्रा को अपनी विदेश यात्रा के कार्यक्रम को सौंपने का आदेश भी अदालत ने दिया है। उल्लेखनीय है कि रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दर्ज ईडी का मामला लंदन के 12 ब्रायनस्टन स्क्वॉयर में 19 लाख पाउंड कीमत की संपत्ति की खरीद में हुए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से जुड़ा है। इस संपत्ति पर रॉबर्ट वाड्रा का कथित तौर पर मालिकाना हक होने का आरोप है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button