ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
देश

राजस्थानः जन्मदिन मनाने गए दो परिवार, वापसी में उठी एकसाथ 8 अर्थियां

भीलवाड़ाःराजस्थान के भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा कस्बे में एक हादसे में मौत हो जाने पर दो परिवारों की आज आठ अर्थियां एक साथ उठने पर कस्बे में शोक छा गया। राजसमंद जिले के चारभुजा क्षेत्र में देसूरी नाल में हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत के बाद उनको नम आंखों से कस्बेवासियों ने अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान शाहपुरा कस्बा बन्द रहा।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुकृति उज्जैनिया, उपखंड अधिकारी, थाना प्रभारी भजनलाल एवं जनप्रतिनिधि तथा कस्बे के सैंकड़ों लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार दोपहर को राजसमंद जिले के देसूरी नाल में एसिड से भरा टैंकर वैन पर पलट जाने से नौ लोगों की मृत्यु हो गई। इनमें चार बच्चे एवं दो महिलाएं शामिल हैं। इनमें भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में दिलकुशाल निवासी व्यापारी मुकेश अग्रवाल समेत उसके परिवार के चार एवं कोठार मोहल्ला निवासी पंकज जैन समेत उनके परिवार के चार लोग शामिल हैं। हादसे में मुकेश के साढू के पुत्र एवं नीमच निवासी जयंत अग्रवाल की भी मौत हो गई। ये दोनों परिवार मुकेश के बेटे यश का जन्म दिन मनाने के लिए निकले थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button