ब्रेकिंग
सावन में सागर में मंडराया भीषण जलसंकट! राजघाट बांध में बचा सिर्फ 10 दिन का पानी, खाली पड़े बांध से च... कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर... सागर की बेटी का कमाल! कभी मां को खेलते देख सीखा शतरंज, आज अंजलि चौरसिया बनीं नेशनल खिलाड़ी व सीनियर ... भोपाल बड़ा तालाब अतिक्रमण विवाद: 303 अवैध निर्माण चिह्नित, NGT ने बनाई 4 सदस्यीय जांच टीम; 28 सितंबर... विदिशा की लुहांगी पहाड़ी पर 126वें वर्ष संपन्न हुआ पारंपरिक वायु परीक्षण, जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ गोरखपुर में 10 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, डायल-112 में तैनात आरोपी सिपाही गिरफ्तार नरसिंहपुर में कलेजा कांपने वाली घटना! ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत, सिर धड़ से अलग होने पर भी सीने ... आईएएस तुकाराम मुंढे की कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप, 2 महीने में 1100 छापे और 50 से ज्यादा ल... दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज पर बादलों को चीरती गुजरी वंदे भारत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने... जयपुर में दो दोहरे मर्डर केस का खुलासा: शराब के खर्च और बकरियों की रखवाली के विवाद में हत्या, 3 गिरफ...
मध्यप्रदेश

हिंदू नाम रखकर चार साल तक मुस्लिम युवक करता रहा युवती का दैहिक शोषण

सतना।   सतना में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। साल भर में यह तीसरा मामला है जिसके तहत सतना में धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां एक मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू युवती के साथ चार वर्ष तक शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया। यही नहीं मुस्लिम युवक ने युवती को अपना हिंदू नाम बताया था जिसके कारण युवती उस पर विश्वास करती रही लेकिन जब पानी सर से ऊपर चला गया और फिर युवती द्वारा शादी करने की मांग के बाद युवक ने शादी से मना कर दिया। यही नहीं उसने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी जिसके बाद कोतवाली थाना में युवती की शिकायत पर गुरुवार को मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया गया है।

यह है पूरा मामला :

सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत 25 वर्षीय हिंदू युवती से फैजान कुरैशी पिता मो. इकबाल जो कि खूंथी गली नंबर-1 में रहता है वह विक्रम नाम बदलकर लगातार चार साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। बताया जा रहा है कि फैजान विक्रम बनकर अहरी टोला में रहने वाली युवती के संपर्क में चार साल पहले आया जिसके बाद दोनों की बाद में दोस्ती हो गई और रोजाना फोन पर बात होती रही। आरोपित फैजान ने युवती को शादी करने का वादा किया और धवारी स्थित साईं मंदिर के पास एक किराये का मकान लिया जहां वह युवती को आए दिन ले जाता था और शारीरिक संबंध बनाता था। युवती लगातार उसके संपर्क में रही और एक दिन जब युवती ने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा।

दोबारा झांसा देकर किया दुष्कर्म :

शिकायत में युवती ने बताया है कि उसने बाद में यह कहा कि वह उससे शादी नहीं करना चाहता था केवल वह उसे प्रेम जाल में फंसाकर उससे संबंंध बनाना चाहता था। इसके बाद बुधवार को एक बार फिर फैजान उर्फ विक्रम युवती के अहरी टोला स्थित किराये के घर पहुंचा और इस बार शादी फिर शादी करने का वादा करते हुए उसके कमरे में जबरन प्रवेश कर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद परेशान होकर युवती ने अपनी मकान मालकिन से यह व्यथा सुनाई तो मकान मालकिन युवती को लेकर कोतवाली थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को फैजान उर्फ विक्रम पिता इकबाल के खिलाफ दुष्कर्म सहित धारा 506 और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3 एवं 5 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button