ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
छत्तीसगढ़

31 मार्च तक पानी समस्या वाले क्षेत्रों में कार्य प्रारंभ कराएं-निगम कमिश्नर

बिलासपुर । भीषण गर्मी को देखते हुए निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने समस्या ग्रस्त क्षेत्रों पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जल विभाग और समस्त जोन कमिश्नरों को दिए है। इसके अलावा जहां अति आवश्यक है वहां तत्काल बोर करने के भी निर्देश दिए है ज्ञात है की शहर में 19 स्थानों पर बोरिंग के कार्य स्वीकृत किए गए है। इन सभी कार्यों का क्रियान्वयन 31 मार्च तक किसी भी सूरत में करने के निर्देश दिए है। निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने आज दृष्टी सभाकक्ष में निगम के कार्यों की समीक्षा किया। इस दौरान जल विभाग और जोन कमिश्नरों को अपने-अपने क्षेत्रों जहां पानी की समस्या है वहां टैंकर के माध्यम से जल आपूर्ति के निर्देश देते हुए कहा की नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए इसके अलावा सप्लाई के लिए आवश्यक पाइपलाइन का कार्य जहां चल रहा है उसमें तेजी लाए तथा जहां कार्य प्रारंभ करना है वहां शीघ्र कार्य शुरू करें। पानी की समस्या के समाधान के लिए सभी जोन को राशि उपलब्ध करा दी गई है,आवश्यकता अनुसार रिपेयरिंग,उपकरण खरीदी समेत अन्य कार्य तीव्र गति से करने को कहा है। समीक्षा बैठक में सिरगिट्टी में जल आवर्धन योजना के तहत बने पानी टंकी में बिजली आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक कार्यों को पूर्ण कर 15 अप्रैल तक उक्त टंकी से सप्लाई कार्य प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए गए। इसके अलावा निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने मेडिकल मोबाइल यूनिट में गर्मी को ध्यान में रखते हुए पानी और शिविर में छायें की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है ताकि मोबाइल यूनिट में पहुंचने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। इसके साथ ही भवन अनुज्ञा पोर्टल के जरिए नक्शा समय सीमा के भीतर पास हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश भवन शाखा को कमिश्नर द्वारा दिए गए है।

Related Articles

Back to top button