ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
छत्तीसगढ़

पाइप लाइन में रबर का पैबंद लगा तो खैर नहीं : महापौर

बिलासपुर ।  नगर निगम सीमा में रहने वाले नागरिकों को इस गर्मी में शुद्ध पेयजल की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। इसके लिए मेयर रामशरण यादव ने निगम के कांग्रेस व भाजपा के सभी पार्षदों को पत्र लिखा है। उन्होंने पार्षदों को सात दिन के अंदर उनके वार्ड में शुद्ध पेयजल की सप्लाई को लेकर आ रही दिक्कतों से अवगत कराने कहा है, ताकि अगले सात दिन में जर्जर पाइप लाइन, कटी हुई पाइप लाइन को सुधारा जा सके।
नगर निगम सीमा में ऐसे कई वार्ड हैं, जहां गर्मी की सीजन में शुद्ध पेयजल को लेकर मारामारी मचती है। तेज धूप और उमसभरी गर्मी के बीच नागरिकों को पेयजल के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ती है। बीते सालों की ऐसी समस्याओं को देखते हुए मेयर यादव ने समय से पहले ही वार्डों में पेयजल की आपूत्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत उन्होंने कांग्रेस व भाजपा के सभी पार्षदों को लिखे पत्र में कहा है कि आपके वार्ड में पेयजल को लेकर जो भी छोटी-मोटी समस्याएं हैं। जर्जर पाइप लाइन, कटी-फटी पाइप लाइन, टोटीविहीन नल आदि समस्याओं से सात दिन के अंदर उन्हें लिखित में दिया जाए, ताकि समय रहते इन समस्याओं को दूर कर लिया जाए।
00 जोन कमिश्नरों को एक लाख रुपए तक की खरीदी की छूट
मेयर यादव ने निगम के सभी जोन कमिश्नरों से कहा है कि वे पेयजल से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए एक लाख रुपए की खरीदी कर सकते हैं। यह वित्तीय अधिकार उन्हें आयुक्त की ओर से दिलवा दिया गया है। यह राशि खत्म होने पर जरूरत पड़े तो और राशि की मांग की जा सकती है। मेयर ने जोन कमिश्नरों को सख्त हिदायत दी है कि पाइप लाइन में कहीं भी रबर का पैबंद न लगाया जाए। ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button