ब्रेकिंग
सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी... छठ महापर्व के मद्देनजर दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दो दिनों तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन बस्तर में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में खुले 35 नए क... त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, छठ और दीपावली के बाद ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़ वकील के भरोसे कोर्ट से दूर रहने वाले याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत महादेव सट्टा ऐप मामले में सीबीआई का शिकंजा और कसा, देश के 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे दुर्ग के गोडपेंडरी में अंधे कत्ल का खुलासा, शराब के नशे से तंग आकर बहन ने ली भाई की जान बिलासपुर में नवंबर की सर्द रातों का 17 साल पुराना रिकार्ड अब भी कायम, मौसम में लगातार हो रहा बदलाव बिलासपुर में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन
छत्तीसगढ़

त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, छठ और दीपावली के बाद ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़

बिलासपुर: त्योहारी सीजन के इस दौर में रेल यात्रियों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। महापर्व छठ के मौके पर अपने घरों की ओर रुख करने वाले और दीपावली का पर्व मनाकर वापस अपने कार्यस्थलों को लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ ने ट्रेनों में आरक्षण (रिजर्वेशन) के पूरे गणित को पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है।

दिल्ली, मुंबई और हावड़ा जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में ‘नो रूम’ के हालात, वेटिंग टिकट मिलना भी हुआ दूभर

न्यायधानी बिलासपुर से देश की राजधानी दिल्ली, आर्थिक राजधानी मुंबई और हावड़ा की दिशा में चलने वाली महत्वपूर्ण एवं प्रमुख गाड़ियों में अगले सात दिनों तक ‘नो रूम’ के हालात बने हुए हैं। स्थिति यह हो चुकी है कि यात्रियों को सामान्य वेटिंग टिकट तक नसीब नहीं हो पा रही है। ट्रेन की लगभग सभी श्रेणियों में सीटों की अनुपलब्धता के चलते अब यात्रियों के सामने अपनी यात्रा को या तो स्थगित करने या फिर आवागमन के अन्य वैकल्पिक साधन तलाशने की बड़ी मजबूरी आन पड़ी है।

Related Articles

Back to top button