ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

कोयला अनलोडिंग में लेटलतीफी पर सालाना चार करोड़ लग रहा जुर्माना

बिजली कंपनियों के वित्तीय कुप्रबंधन का नतीजा करोड़ों का फिजूलखर्च

भोपाल । बिजली कंपनियों के वित्तीय कुप्रबंधन का नतीजा है कि करोड़ों रुपये का फिजूलखर्च हो रहा है। जिसका सीधा भार प्रदेश के आम उपभोक्ताओं को महंगी बिजली खरीदकर उठाना पड़ता है। ऐसा ही वित्तीय कुप्रबंधन मप्र पावर जनरेशन कंपनी की इकाईयों में सामने आया है जहां कोयले की रेक अनलोडिंग में लेटलतीफी की वजह से हर साल करोड़ों रुपये का जुर्माना रेलवे को देना पड़ रहा है।हैरानी की बात ये है कि कुछ साल पहले ही इस जुर्माने से बचने के लिए इकाई में वैकल्पिक साइडिंग का निर्माण हुआ था लेकिन उसकी गुणवत्ता ऐसी थी कि दो साल के भीतर ही उपयोग बंद हो गया। नतीजा जुर्माना बढ़ाकर देना पड़ रहा है।

क्या है मामला
संजय गांधी ताप गृह में रेलवे के जरिए कोयला भेजा जाता है। रेलवे एक रेंक को खाली करने के लिए साढ़े चार घंटे का वक्त देता है। इससे अधिक वक्त लगने पर प्रति घंटे के हिसाब से जुर्माना देना पड़ता है। कोरोना काल में रेलवे ने अनलोडिंग का समय 4.30 घंटे से बढ़ाकर 8-9 घंटे भी किया। जबकि इकाई में रेंक खाली करने में 9 से 18 घंटे का समय लग रहा है जिस वजह से जुर्माना देना पड़ रहा है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में इकाई में रेलवे के 1494 रेंक कोयला पहुंचा था। इसके लिए डैमरेज चार्ज के रूप में 3.10 करोड़ रुपये देना पड़ा। वहीं वित्तीय वर्ष 2021-22 में फरवरी 2022 तक 1084 रेंक पहुंचा जिसके लिए 4.10 करोड़ रुपये जुर्माना देना पड़ा।

वैकल्पिक साइडिंग भी काम नहीं आई
संजय गांधी ताप गृह में साल 2016 में डैमरेज चार्ज कम करने के लिए इकाई में अल्टानेट पाथ बनाने का प्रस्ताव हुआ। जिसके आधार पर निविदा निकाली गई। 51 करोड़ रुपये की लागत से मैसर्स एनरगो ने उस वक्त साइडिंग बनाने का ठेका लिया। कुछ दिन बाद कंपनी दिवालिया हो गई और काम अधूरा छोड़कर चली गई। जिसके बाद मप्र पावर जनरेशन कंपनी ने अपने स्तर पर पर अल्टानेथ पाथ का निर्माण करवाया। करीब तीन साल पहले ही यह साइडिंग खराब गुणवत्ता की वजह से खराब हो गई। जहां ट्रेन का रेंक खड़ा नहीं हो सकता है।

कोयला सप्लाई भी बाधित
कोयले की गुणवत्ता के अलावा रेंक वक्त पर खाली नहीं होने के कारण कोयले की सप्लाई बाधित होती है। जिस वजह से इकाईयों का संचालन प्रभावित होता है।

Related Articles

Back to top button