ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
देश

मतांतरण के खिलाफ रणनीति बनाने में जुटे भाजपा सांसद, सत्र में बनाएंगे मुद्दा

बिलासपुर। बिलासपुर के सांसद अरण साव ने छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहे मतांतरण के मुद्दे को मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में रखने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर प्रदेश के भाजपा सांसदों से बात हो गई है। सभी एक-दूसरे के संपर्क में हैं। सदन में पुरजोर तरीके से अपनी बात रखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलकर छत्तीसगढ़ में मतांतरण के कारण बिगड़ते हालात से अवगत कराएंगे व हस्तक्षेप की भी मांग करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री शाह से मिलकर मतांतरण से प्रदेश में बिगड़ते हालात से अवगत कराएंगे

नवा रायपुर में अवैध बालगृह में मध्य प्रदेश से बच्चों को लाकर मतांतरण कराने का नईदुनिया द्वारा पर्दाफाश करने के बाद प्रदेश में इसके विरोध में सभी वर्ग में आवाज उठने लगी है। भाजपा इस मुद्दे पर आक्रामक दिखाई दे रही है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के मतांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर मौन रहने से समुदायों के बीच टकराव के हालात बनने लगे हैं। सेवा की आड़ में मिशनरी आदिवासी व गरीब लोगों का मतांतरण कराने में लगी हैं। साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी मानसून सत्र शुरू होने वाला है। भाजपा के विधायक सदन में इस मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाएंगे और राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश भी करेंगे।

सांसदों का कहना है

क्षेत्रवासियों से आग्रह है कि अगर कहीं मतांतरण हो रहा है तो तत्काल इसकी जानकारी दें। बीमारी ठीक कराने या फिर अन्य मदद के बहाने मतांतरण कराना विधि विरद्ध है। इस मुद्दे को उठाने के लिए सभी भाजपा सांसद साथ हैं।

– गुहाराम अजगले, सांसद जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र

मतांतरण के विरोध में संसद से सड़क तक लगातार आवाज उठाती रही हूं। मानसून सत्र के दौरान इस मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाने को वरिष्ठ नेताओं से सलाह मशविरा चल रहा है। यह गंभीर विषय है। रोक लगनी चाहिए।

– गोमती साय, सांसद रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र

छत्तीसगढ़ में इटली वाली मैडम को खुश करने के लिए मतांतरण चल रहा है। छद्म रूप से इन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। आदिवासियों के साथ छल करके उनका मतांतरण किया जा रहा है। संसद में वे इसके विरोध में साथ हैं।

– चुन्नीलाल साहू, सांसद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र

सभी सांसदों से चर्चा के बाद इस मुद्दे को सदन में रखने पर विचार किया जाएगा। मतांतरित लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए। इसी प्रकार की स्थिति रही तो आने वाले समय में वर्ग संघर्ष की स्थिति पैदा हो सकती है।

– मोहन मंडावी, सांसद कांकेर लोकसभा क्षेत्र

Related Articles

Back to top button