ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
उत्तरप्रदेश

जागरूकता से सड़क हादसें, छात्रों को दिया यातायात नियमों की जानकारी

बस्ती । सड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से शनिवार को डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस एकेडमी गनेशपुर के छात्रांें को सड़क जागरूकता अभियान की कड़ी में जानकारी दी गई। लक्ष्मी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ई. सुरेश प्रसाद ने कहा कि देश में सड़क हादसों में मौतों की संख्या लगातार बढ रही है। तेज रफ्तार, शराब पीकर नशे में गाडी चलाना, ओवर टेंकिग और यातायात नियमों की जानकारी न होने के कारण अनेक लोग काल के गाल में समा रहे हैं। उन्होने छात्रों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी।
सड़क जागरूकता कार्यक्रम में ई. अवनीश चौधरी, कौशल किशोर श्रीवास्तव, राजेन्द्र प्रसाद, प्रधानाचार्य लतीफ अंसारी आदि ने छात्रों को बचाव और सुरक्षा की जानकारी देते हुये कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।
लक्ष्मी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान की प्रबन्धक सुमन श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान द्वारा समय-समय पर जागरूकता के अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। बताया कि प्राकृतिक प्रकोप, भूकम्प, महामारी, कोरोना, जल संरक्षण, विज्ञान संचार, खाद्य पदार्थो की शुद्धता और मिलावट के खतरे, स्वच्छता, पेयजल, खनिज पदार्थ, औषधि, पर्यावरण रक्षा आदि के क्षेत्र में संस्थान अनेक कार्यक्रम संचालित कर रहा है जिससे जागरूकता बढे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश, बतासा लाल, हनुमान प्रसाद, विक्की, हीरालाल, पवन कुमार, रेनू श्रीवास्तव, सुनीता गुप्ता, राघवेन्द्र, पुनीता सिंह, सावित्री, अर्जुन, दिवाकर उपाध्याय, राम गणेश, स्वराज, सत्य प्रकाश, दिलीप, माया देवी, विकास लाल, नवल किशोर, फिरोज, सुरेन्द्र आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button