ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
पंजाब

मोहाली में पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला के घर पर लूट

पंजाबी । मशहूर पंजाबी कॉमेडियन व कलाकार जसविंदर भल्ला के मोहाली स्थित घर पर लाखों रुपयों की लूट हुई है। कलाकार जसविंदर भल्ला की 80 वर्षीय बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर मोहाली फेज-7 स्थित कोठी से चार बदमाश लाखों रुपये चोरी कर फरार हो गए। चोरी की इस वारदात को घर पर काम करने वाले नौकर ने ही अंजाम दिया है। नौकर ने साथियों सहित वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद मटौर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार चोरों ने घर से सोने के गहने, जसविंदर भल्ला की .32 बोर की रिवॉल्वर और लाखों रुपये कैश चोरी किया है। हालांकि घर से और क्या क्या चोरी हुआ है इसकी भी जांच चल रही है। पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक टीम को ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि जिस नौकर ने साथियों सहित वारदात को अंजाम दिया उसे 10 दिन पहले ही नौकरी पर रखा था। फिलहाल पुलिस चोरी कर फरार हुए नौकर और उसके साथियों की तलाश में झापामारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button