ब्रेकिंग
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज
लाइफ स्टाइल

एक बार जरूर करें इन शिव मंदिरों के दर्शन

श्री सोमनाथ मंदिर

श्री सोमनाथ मंदिर गुजरात में है | सोमनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है | कई आक्रमणकारियों और शासकों ने इसे नष्ट करने की कोशिश की लेकिन इस मंदिर को बार-बार बनवाया गया | इसके अलावा ये त्रिवेणी संगम पर स्थित है यानी 3 नदियों कपिला, सरस्वती और हिरण का संगम |

 शिवोहम शिवा टेम्पल

कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में स्थित इस प्रसिद्ध शिव मंदिर में हर साल बड़ी संख्या में भक्त आते हैं | यहां 65 फीट ऊंची भगवान शिव की एक भव्य मूर्ति है | शिव की सुंदर मूर्ति एक बहुत ही आध्यात्मिक अनुभव देती है | मंदिर में मानव निर्मित गुफाएं भी हैं जहां सभी 12 ज्योतिर्लिंग और चार धामों को दर्शन के लिए बनाया गया है | भजन, लाइट शो और आरती के अलावा शिवोहम शिव मंदिर में मध्यरात्रि में 12 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्यान सत्र आयोजित किया जाता है |

काशी विश्वनाथ शिव मंदिर

काशी विश्वनाथ शिव मंदिर पवित्र गंगा नदी के तट पर स्थित है | इसे आक्रमणकारियों के कई बार नष्ट किए जाने के बाद बार-बार पुनर्निर्माण किया गया | ऐसा माना जाता है कि मंदिर में जाने से व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त करने में मदद मिल सकती है | यही कारण है कि हर दिन बड़ी संख्या में लोग यहां का दौरा करते हैं |

केदारनाथ मंदिर

केदारनाथ मंदिर के दर्शन करना एक अनोखा अनुभव है | ये केवल अप्रैल से नवंबर के बीच खुला रहता है | मान्यताओं के अनुसार केदारनाथ मंदिर पांडवों ने बनाया था | ये भारत में 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे ऊंचा है | मंदिर के अंदर भक्त त्रिकोणीय आकार के एक लिंग की पूजा करते हैं |

Related Articles

Back to top button