ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
दिल्ली/NCR

‘ऐसी सलाखें नहीं बनीं जो आपके बेटे को अंदर रख सकें’, पत्नी सुनीता ने पढ़ा अरविंद केजरीवाल का संदेश

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनती केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अरविंद केजरीवाल का जेल से भेजा हुए संदेश पढ़ते हुए कहा मेरे प्यारे देशवासियों, मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। सलाखें आपके भाई और बेटे को ज्यादा देर तक अंदर नहीं रख पाएंगी। मैं जल्द जेल से बाहर आऊंगा। मेरा जिंदगी का एक-एक पल देश को समर्पित है। समाज की सेवा का काम बिल्कुल भी रूकने नहीं चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, ”इस पृथ्वी पर मेरा जीवन ही संघर्ष के लिए हुआ है। इसीलिए ये गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती। पिछले जन्म में जरूर मैंने बहुत पुण्य किए होंगे, जो मैं भारत जैसे महान देश में पैदा हुआ। हमें मिलकर भारत को फिर से महान बनाना है। देश के अंदर और बाहर ढेरों ऐसी शक्तियां हैं, जो भारत को कमजोर कर रही हैं।”

भगवान से मेरे लिए आशीर्वाद मांगना
सुनीत केजरीवाल ने सीएम का संदेश पढ़ते हुए कहा कि दिल्ली की रहने वाली मेरी माताएं और बहनें सोच रहीं होंगी कि केजरीवाल तो अंदर चला गया है पता नहीं अब हमें 1000 रुपए मिलेंगे या नहीं। मैं आपको यकीन दिलाना चाहता हूं कि ऐसी सलाखें नहीं बनी जो आपके भाई और बेटे को सलाखों के अंदर रख सकें। मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा। आपका भाई बेटा लोहे का बना हुआ है, एक विनती है मंदिर जरूर जाना और भगवान से मेरे लिए आशीर्वाद मांगना।

बता दें कि, शराब घोटाले मामले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां केजरीवाल को 7 दिन की ईडी की रिमांड पर भेजा गया है। पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख की गिरफ्तारी दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है।

सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आपके तीन बार चुने गए मुख्यमंत्री को मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया। सभी को कुचलने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहे हैं। अंदर (जेल) रहें या बाहर, उनका जीवन देश के लिए समर्पित है। जनता जनार्दन है, सब जानती है। जय हिन्द।”

Related Articles

Back to top button