ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
विदेश

यूक्रेन के सैनिकों ने चतुराई से 30 दिन में रूस के 100 फाइटर जेट मार गिराए

कीव। रूस के लगातार जारी हमले यूक्रेनी सैनिकों के हौंसलों को पस्त नहीं कर सके। रूस को अपने इस मिशन में 30 दिन बाद भी सफलता नहीं मिल पाई है। जमीन पर कब्‍जा करने की बात तो छोड़‍िये रूस की सेना अभी हवा में भी अपनी बादशाहत को कायम नहीं कर पाई है। रूस के फाइटर जेट और मिसाइलों के सामने यूक्रेन की सेना कहीं नहीं ठहरती है लेकिन उसके फाइटर जेट अभी भी उड़ान भर रहे हैं और रूस की हवा टाइट है। यूक्रेन ने रूस के 100 से ज्‍यादा फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है। यूक्रेन की वायुसेना के एक अधिकारी एंद्रीय ने एक बातचीत में कहा कि अब जंग में स्थितियां उनके पक्ष में मुड़ रही हैं। उन्‍होंने कहा, ‘अब स्थितियां शांति की ओर बढ़ रही हैं। शुरुआत में वे अपनी ज्‍यादा संख्‍या की वजह से भारी पड़ रहे थे लेकिन अब स्थितियां बेहतर हो रही हैं। कई रूसी पायलटों ने उड़ान भरने से इंकार कर दिया है क्‍योंकि हम उनको मार‍ गिरा रहे हैं।’ उन्‍होंने बताया कि वह अभी रूस में बने सुखोई-27 फाइटर जेट को उड़ा रहे हैं। इस दौरान वे यूक्रेन की सेना को मदद कर रहे हैं।
एंद्रीय ने कहा, ‘रूस पायलट ज्‍यादा आधुनिक लड़ाकू विमान उड़ा रहे हैं। वे ज्‍यादा दूरी से मिसाइल फायर करने में सक्षम हैं। इससे हम उन्‍हें मार गिराने के लिए जब रास्‍ते में होते हैं तब तक उनकी मिसाइल आ जाती है।’ उन्‍होंने बताया कि इस जंग में उन्‍हें अमेरिका और नाटो देशों की ओर से मिला प्रशिक्षण बहुत काम आ रहा है। उन्‍होंने कहा कि हमने अमेरिका के एफ-15 और एफ-16 फाइटर जेट के साथ कुछ साल पहले अभ्‍यास किया था। इस दौरान हमने फाइटर जेट को मार गिराने के लिए कुछ तकनीक को ईजाद किया था जो अब काम आ रही है। यूक्रेनी पायलट ने कहा कि पश्चिमी देशों से हमें कई डिफेंस प्रणालियां मिली हैं जिससे हम अब आसानी से उड़ान भर पा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि कई रूसी पायलटों ने जंग में जाने से ही मना कर दिया है, वे डरे हुए हैं। यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उन्‍होंने अब तक 100 से ज्‍यादा रूसी फाइटर जेट और 123 हेल‍िकॉप्‍टरों को मार ग‍िराया है। हालांकि अभी तक इसकी स्‍वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। रूस ने अभी तक अपने नुकसान का सही सही आंकड़ा नहीं बताया है।
नाटो का दावा है कि रूस हर तरह के हथियारों को जंग में गंवा रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के अधिकारी जॉन किर्बी ने कहा कि हमारा मानना है कि रूस अभी तक यूक्रेन के हवाई क्षेत्र पर कब्‍जा नहीं कर सका है।’ उन्‍होंने कहा कि यूक्रेन की सेना बहुत चतुराई से अपने एयर डिफेंस का इस्‍तेमाल कर रही है। उधर, यूक्रेन की सेना ने कहा है कि हम इस वजह से पलटवार कर पा रहे हैं क्‍योंकि हम इस तरह की स्थिति के लिए पिछले 8 साल से तैयारी कर रहे थे। इस दौरान हमने सीखा कि हमारे पास मौजूद हथियारों के बल पर किस तरह से रूसी सेना को मात दी जा सकती है। यही वजह है कि वे हवा से आतंक नहीं फैला पा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button