ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
देश

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के बाहर केजरीवाल की हिंदू विरोधी मानसिकता के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आज केजरीवाल की हिंदू विरोधी मानसिकता के खिलाफ विधानसभा के गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें मोर्चा के अध्यक्ष भूपेन्द्र गोठवाल एवं पूर्व महापौर जय प्रकाश सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा गेट के पास जोरदार प्रदर्शन किया और केजरीवाल के हिंदू विरोधी होने के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस से गिरफ्तारी भी दिलाई।
अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष भूपेन्द्र गोठवाल ने कहा कि एक मुख्यमंत्री के तौर पर जिस तरह का बयान केजरीवाल ने दिया है वह मानवता ही नहीं बल्कि उस पद को भी शर्मसार कर रहा है जिस पर वह बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों एवं हिंदुओं का मज़ाक उड़ाकर केजरीवाल ने अपनी मानसिकता जाहिर कर दी है। अगर वे कश्मीरी हिंदुओं से ही नहीं बल्कि देश के सभी हिंदुओं से माफी नहीं मांगते तो यह प्रदर्शन और उग्र होगा और उसके एकलौते जिम्मेदार केजरीवाल होंगे।
पूर्व महापौर जय प्रकाश ने कहा अरविंद केजरीवाल को विधानसभा सत्र का उपयोग कर यह बताना चाहिए कि उन्होंने दिल्ली के विकास के लिए क्या-क्या किया है, लेकिन विधानसभा सत्र का दुरुपयोग कर केजरीवाल अपनी राजनीति के लिए प्रयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों के ख़लिफ़ दिए गए बयान पर बिना शर्त माफ़ी नहीं माँगी तो जल्द ही मुख्यमंत्री आवास पर भी प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button