ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
देश

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सिंह को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। सभापति के कक्ष में सिंह को शपथ ग्रहण कराए जाने के दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल और आनंद शर्मा समेत कांग्रेस के कई शीर्ष नेता मौजूद थे।

इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कुछ भाजपा नेता भी मौजूद थे। मनमोहन सिंह (86) राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य पुन: चुने गए हैं। वह निर्विरोध चुने गये हैं क्योंकि भाजपा ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था। मनमोहन सिंह का ऊपरी सदन में कार्यकाल इस साल 14 जून को समाप्त हो गया था जिसके बाद उनकी राज्यसभा में वापसी हुई है। इससे पहले उन्होंने राज्यसभा में लंबे समय तक असम का प्रतिनिधित्व किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button