ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
लाइफ स्टाइल

उम्र से पहले चेहरे पर दिखने लगी हैं झुर्रियां, ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम

उम्र बढ़ने पर चेहरे पर झुर्रियां होना आम बात है. लेकिन कई बार ये समस्या समय से पहले की दिखाई देने लगती है. इसके पीछे स्किन से जुड़ी समस्या या खराब लाइफस्टाइल कारण हो सकता है. ऐसे में झुर्रियों को कम करने के लिए बहुत कुछ करते हैं, महंगी से महंगी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, तरह-तरह के स्किन ट्रीटमेंट करवाते है. लेकिन इसके बाद भी कुछ खास असर दिखाई नहीं देता है.

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में विटामिन सी, ई और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. ये चेहरे की नमी का बरकरार रखते हैं और झुर्रियों को कम करने में भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. ऐसे में आप रोजाना अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं. आप ताजे एलोवेरा में ग्लिसरीन या फिर विटामिन ई का कैप्सूल मिलाकर भी लगा सकते हैं.

हल्दी का फेस पैक

आप हल्दी का फेस पैक बना सकते हैं. इसके लिए अगर आप गांठ वाली हल्दी का इस्तेमाल करेंगे तो ज्यादा सही रहेगा. इसके लिए आप हल्दी और शहद का फेस मास्क बना सकते हैं. इसके लिए आपको हल्दी को हल्की हल्का भून लेना है अब इसमें शहद मिलाकर रख दें. ठंडा होने पर इसे अपने चेहरे पर लगाएं. आप हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. ये स्किन को ग्लोइंग बनाने और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में भी मददगार साबित हो सकता है.

खीरे का रस

गर्मियों के मौसम में आप खीरे का रस भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं. ये झुर्रियों को कम करने के साथ ही चेहरे को फ्रेश फील करने में मदद कर सकता है. इसे आप टोनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए पहले खीरा को छील लें और कद्दूकस कर लें. अब इसके बाद खीरे का रस निकाल लें. इसे सूखने तक लगा रहने दें फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें.

इन नेचुरल चीजों को अपनी स्किन पर लगाने से पहले आप पेच टेस्ट कर सकते हैं. क्योंकि कई बार कुछ नेचुरल चीजों से किसी को एलर्जी हो सकती है. अगर स्किन से जुड़ी समस्या है तो बिना एक्सपर्ट के इन चीजों का स्किन पर नहीं लगाना चाहिए.

Related Articles

Back to top button