ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
गुजरात

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी का गढ़ था, गढ़ है और रहेगा

गुजरात । केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि गुजरात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गढ़ था, गढ़ है और रहेगा। अमित शाह ने कहा कि भाजपा हारती नहीं, उसका कारण उसके कार्यकर्ता हैं। अहमदाबाद जिले के धोलका कस्बे में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में अमित शाह ने यह बात कही। अहमदाबाद व गांधीनगर में अनेक विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास समारोह में अमित शाह शामिल हुए। उन्होंने धोलका कस्बे में कहा कि धोलका को गुजरात की सबसे विकसित विधानसभा क्षेत्रों में से एक बनाना उनका लक्ष्य है। साथ ही, केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि धोलका में कमल खिलाने की भी उनकी जिम्मेदारी है। अमित शाह ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस सत्ता में आने के फिर से सपने देख रही है, लेकिन गुजरात भाजपा का गढ़ है। गुजरात भाजपा का गढ़ है और रहेगा। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की जीत का श्रेय अमित शाह ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को दिया।

Related Articles

Back to top button