ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

छात्राओं को यूनिफॉर्म के रंग का हिजाब पहनकर परीक्षा देने की मिले इजाजत

नई दिल्ली । कर्नाटक के स्कूल और कॉलेज में हिजाब अनिवार्य करने को लेकर विवाद जारी है। इस बीच राज्य विधानसभा में कांग्रेस के डिप्टी लीडर यूटी खादर ने छात्राओं को उनकी यूनिफॉर्म के समान रंग के हिजाब पहनकर परीक्षा देने की इजाजत मिलने की मांग की है। विधानसभा को संबोधित करते हुए खादर ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ सीएन अश्वथ नारायण और प्राथमिक शिक्षा मंत्री बी नागेश से इसे लेकर अपील की। उन्होंने कहा कि छात्राओं को परीक्षा देने की इजाजत मिलनी चाहिए क्योंकि यह उन लड़कियों के भविष्य के लिए बहुत अहम है। कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया ने भी राज्य सरकार से लड़कियों को परीक्षा देने की अनुमति देने की मांग की। वहीं, प्राथमिक शिक्षा मंत्री बी नागेश ने जवाब दिया कि हमें उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करना होगा। भाजपा विधायकों ने हिजाब मुद्दे पर सवाल उठाए और कहा कि स्टूडेंट्स को हाई कोर्ट के फैसले का पालन और सम्मान करना चाहिए। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर  सुनवाई के लिए तारीख तय करने से गुरुवार को इनकार कर दिया। सीनियर वकील देवदत्त कामत ने कर्नाटक में 28 मार्च से आयोजित होने वाली परीक्षाओं का उल्लेख करते हुए हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली कुछ छात्राओं की याचिका पर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया था। इस पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि इसका परीक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। यह एक संवेदनशील मामला है। इससे पहले भी अदालत ने हिजाब विवाद पर तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा था कि होली की छुट्टियों के बाद इस पर विचार किया जाएगा। गुरुवार को चीफ जस्टिस के समक्ष इस मामले को तत्काल सुनवाई के लिए रखा गया था। इस दौरान एडवोकेट कामत ने कहा कि 28 मार्च से छात्रों की परीक्षाएं होने वाली हैं। ऐसे में यदि उन्हें हिजाब के साथ एंट्री नहीं दी गई तो फिर उनका एक साल बर्बाद हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button