ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
देश

मां के साथ स्‍नान करने गया CRPF जवान गंगा में डूबा

 बिहार । नगर के कष्टहरणी घाट पर स्नान करने के दौरान सीआरपीएफ का जवान गंगा में डूब गया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए। एसडीआरफ और गोताखोर शव को जवान के शव को ढूंढ रहे हैं, अब तक पता नहीं चल सका है।

दरअसल, नगर के बेकापुर के श्रद्धानंद विश्वकर्मा का पुत्र चंदन कुमार शर्मा गुवाहटी में सीआरपीएफ में तैनात है। जवान छुट्टी में घर आया था। रविवार को मां उर्मिला देवी के साथ कष्टहरणी घाट स्नान करने पहुंचा। स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया। घाट पर मौजूद लोगों ने शाेर मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम के साथ गोताखोर नारायण सहनी शव की खाेज में जुटे हैं। स्वजनों ने बताया कि होली की छुट्टी पर चंदन घर आया था। जवान दो भाई में सबसे बड़ा था, छोटा भाई कुंदन भी आर्मी में है। चंदन के पिता रेल कारखाने से सेवानिवृत्त है। बेटे के गंगा में डूबने से घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मां और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गंगा में शव की खोजबीन चल रही है।

Related Articles

Back to top button