ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
खेल

पाक के खिलाफ एकदिवसीय और टी20 सीरीज से बाहर रहेंगे स्मिथ 

सिडनी । क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कहा है कि अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ कोहनी की चोट उभरने के कारण पाकिस्तान के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से बाहर रहेंगे। इस दौरान वह रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजरेंगे जिससे इस बल्लेबाज को पिछले साल लगी चोट से उबरने का भी समय मिलेगा।
सीए के खेल विज्ञान और खेल चिकित्सा प्रबंधक कोंटोरिस ने अपने एक बयान में कहा, यह देखते हुए कि उन्हें पिछले साल भी उसी कोहनी से चोट लगी थी, हमने उन्हें उबरने के लिए आराम देना जरुरी समझा है। अब स्मिथ के पास पूर्ण रुप से ठीक होने का पर्याप्त समय रहेगा। इससे आगे होने वाले अहम मुकाबलों के लिए वह फिट रहेंगे।
वहीं इसी बीच चयन समिति के प्रमुख जॉर्ज बेली ने कहा कि स्मिथ की जगह मिशेल स्वेपसन को शामिल किया जाएगा। स्वेपसन ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था पर इस खिलाड़ी ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए एकदिवसीय मैचों में भाग नहीं लिया है हालांकि उन्होंने साल 2018 में पदार्पण के बाद से ही सात टी20 मैच खेले हैं। बेली ने कहा कि हमने मिचेल स्वेपसन को सफेद गेंद वाली टीम में शामिल करने का फैसला किया है क्योंकि इससे गेंदबाजी मजबूत होने के साथ ही टीम को एक अतिरिक्त गेंदबाज भी मिलेगा।
ऑस्ट्रेलियाई एकदिवसीय और टी20 टीम इस प्रकार है : एरोन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, एलेक्स कैरी, बेन द्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुस्चगने, मिशेल मार्श, बेन मैकडरमोट, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वेपसन, एडम जम्पा।

Related Articles

Back to top button