ब्रेकिंग
Jamui Minor Girl Harassment Case: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए जमुई कांड के आरोपी नंदन और हरेराम, अब त... Jitan Ram Manjhi on Jamui Case: 'सम्राट की सरकार किसी को बख्शेगी नहीं', जमुई एनकाउंटर पर बोले HAM सं... Jharkhand News: 'घरजमाई बनना व्यक्तिगत पसंद'; हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का फैसला रखा बरकरार, जानिए पू... Rubella Outbreak Alert: जर्मन खसरा (रूबेला) की दस्तक से झारखंड में हड़कंप; रांची NHM में बना वार रूम... Jharkhand Crime: पाकुड़ में ग्राम प्रधान की बेरहमी से हत्या; टोना-टोटका के शक में रिश्तेदार ने टांगी... Ambedkar Nagar News: अंबेडकर नगर भूमाफिया बुलडोजर कांड; शासन तक पहुंची गूंज, पुलिसकर्मियों पर गिरी ग... Saharanpur BJP News: सहारनपुर में दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन; अजब सिंह के स... BJP Campaign Strategy UP: जाति बनाम ध्रुवीकरण: यूपी में क्यों बढ़ी बीजेपी-संघ की चिंता? नितिन नबीन औ... HP High Court News: लंबे समय तक साथ रहने के आधार पर दूसरी पत्नी को नहीं कर सकते पेंशन से वंचित: हाईक... Kullu News: आनी उपमंडल में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; जाबोड़ा गांव के 4 युवक...
लाइफ स्टाइल

वीकेंड पर दिल्ली के पास इन किलों में घूमने का बना सकते हैं प्लान

अगर आप वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप दिल्ली के पास कई जगहों पर घूमने जा सकते हैं | दिल्ली के पास ऐसे कई किले हैं जहां आप विकेंड पर जा सकते हैं | अगर आप इतिहास, प्रकृति या फोटोग्राफी प्रेमी हैं तो ये जगहें आपके लिए एकदम सही हैं | 3 से 6 घंटे के दौरान आप एक बेहतरीन रोड ट्रिप भी एंजॉय कर सकेंगे | इसमें नीमराना फोर्ट पैलेस, दधिकार फोर्ट और नाहरगढ़ किला आदि शामिल हैं | इन जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कई अन्य एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं | ये जगहें आपको बेहद पसंद आएंगी | यहां आप अपने परिवार या दोस्तों  के साथ एक अच्छा समय बिता पाएंगे |

कुचेसर किला : 18वीं सदी का ये खूबसूरत किला कभी उत्तर प्रदेश के एक जाट साम्राज्य का गढ़ हुआ करता था | आप यहां ब्रिटिश और भारतीय मिश्रित वास्तुकला की झलक देखेंगे | आप यहां पास के बृजघाट जा सकते हैं, गुड़ बनाने वाली यूनिट देख सकते हैं, आम के बागों में घूम सकते हैं | दिल्ली से यहां पहुंचने में लगभग 3 घंटे का समय लगेगा |

 नीमराना फोर्ट पैलेस  : 15वीं शताब्दी का ये किला 1467 में राजा धूपराज द्वारा स्थापित किया गया था | अब ये एक खूबसूरत हेरिटेज होटल के रूप में पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है | आप यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकते हैं, पूल में डुबकी लगा सकते हैं, ऊंट की सवारी कर सकते हैं, जिप लाइनिंग कर सकते हैं या पुरानी कार की सवारी और जगह का ऑडियो वीडियो टूर ले सकते हैं | नीमराना फोर्ट पैलेस के शानदार कमरों के दिलचस्प नाम हैं जैसे चंद्र महल, देवा महल, हारा महल आदि | दिल्ली से यहां पहुंचने में लगभग 3 घंटे का समय लगेगा |

दधिकार फोर्ट : इस किले का निर्माण लगभग 1100 साल पहले एक शिविर के रूप में करवाया गया था | चारों ओर घूमने के अलावा आप पहाड़ों के सुंदर दृश्य देख सकते हैं | इसके अलावा आप प्राचीन गुफा कला को देखने के लिए पास के एक स्थल पर जा सकते हैं | आप सिलिसर झील, घाना पक्षी सेंचुरी, सरिस्का बाघ सेंचुरी, भानगढ़ किला और जयसमंद झील आदि भी देखने जा सकते हैं |

नाहरगढ़ किला  : नाहरगढ़ किला जयपुर में स्थित है | आप यहां अरावली पहाड़ियों के सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकते हैं | जयपुर शहर के मनोरम दृश्य के लिए जाना जाने वाला नाहरगढ़ किला एक बहुत ही सुंदर जगह है | ये किला शाही परिवारों के लिए एक लोकप्रिय ग्रीष्मकालीन भ्रमण स्थान था |

Related Articles

Back to top button