ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
देश

बीमार मां की दिन-रात सेवा के लिए आइएएस बेटे ने छोड़ी कलेक्टरी, पर वह बच न सकीं

ग्वालियर। 2013 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के आइएएस अनूप कुमार सिंह ने पिछले दिनों अपनी कलेक्टरी इसलिए ठुकरा दी थी, क्योंकि उनके लिए बीमार मां की सेवा करना ज्यादा महत्वपूर्ण था। उन्होंने दिन-रात मां की सेवा की भी, मगर 35 दिन तक ग्वालियर के अस्पताल में संघर्ष के बाद उनकी मां रामदेवी का मंगलवार को निधन हो गया।

जबलपुर में अपर कलेक्टर अनूप सिंह को दमोह का कलेक्टर नियुक्त किया गया था

अनूप कुमार सिंह जबलपुर में अपर कलेक्टर के पद पदस्थ हैं। हाल ही में सात मई को मध्य प्रदेश शासन ने उन्हें दमोह जिले का कलेक्टर पदस्थ करने के आदेश जारी किए थे, लेकिन बीमार मां की सेवा के लिए सिंह ने पहली बार मिलने जा रही कलेक्टरी को अस्वीकार करते हुए ज्वाइन करने में असमर्थता जता दी थी। शासन ने उनकी स्थिति जानने के बाद आदेश में बदलाव कर उन्हें जबलपुर में ही पदस्थ रखा था।

आइएएस अधिकारी अनूप कुमार सिंह कानपुर के रहने वाले हैं 

आइएएस सिंह मूलत: उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं। इटावा में भी घर है। बीमारी के दौरान उनकी मां इटावा में ही थीं। उनके परिवार में पिता और तीन बहनें हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है। फरवरी, 2019 में अनूप कुमार सिंह ग्वालियर में बतौर अपर कलेक्टर पदस्थ हुए और 14 जून, 2020 तक रहे।

बीमार मां ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती थीं, नौ दिनों से वेंटिलेटर पर थीं

13 अप्रैल, 2021 को उनकी 67 वर्षीय मां रामदेवी की तबीयत बिगड़ी तो ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई फिर बाद में पाजिटिव आने के बाद फिर एक बार निगेटिव हो गई थी। पिछले नौ दिनों से अनूप कुमार सिंह की मां वेंटिलेटर पर थीं और डायलिसिस चल रहा था। डाॅक्टरों ने पूरा प्रयास किया, लेकिन मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया।

आइएएस बेटे ने सब छोड़कर मां की सेवा की, सारे प्रयास किए पर बचा नहीं सके

सिंह ने सारे काम छोड़कर मां की सेवा में लगे रहे और पूरे प्रयास किए। निधन के बाद उनकी मां के शव को कानपुर ले जाया गया। ग्वालियर निगमायुक्त शिवम वर्मा भी अंतिम संस्कार में कानपुर पहुंचे।

जबलपुर नगर निगम में कमिश्नर भी रहे

आईएएस अनूप कुमार सिंह इस वक्त मध्य प्रदेश के जबलपुर में बतौर अपर कलेक्टर तैनात हैं। इससे पहले सिंह जबलपुर नगर निगम में कमिश्नर भी रह चुके हैं। सात मई को मध्य प्रदेश सरकार ने अनूप कुमार सिंह का तबादला दमोह जिला कलेक्टर पद पर किया गया। इनके साथ ही चार अन्य आईएएस अधिकारियों के भी तबादले हुए।

आईएएस अनूप कुमार सिंह की जीवनी

14 मई 1987 को जन्मे अनूप कुमार सिंह वर्ष 2013 कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। ये मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले हैं। बेहद शांत एवं सरल स्वभाव के हैं। काम को लेकर हमेशा सख्त रहते हैं। जबलपुर में कमिश्नर रहते हुए अनूप सिंह ने कई उल्लेखनीय कार्य किए थे। जबलपुर अपर कलेक्टर पद पर अनूप कुमार सिंह दो फरवरी 2021 से सेवाएं दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button