ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
देश

होम डिलवरी के लिए बढ़ाई गई शराब दुकानें, अभी तीन से चार दिन में पहुंच रही मदिरा

रायपुर। शराब दुकानों में होम डिलवरी की परेशानियों को देखते हुए अलग से 12 दुकानों से भी सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। मंगलवार से राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में शराब की दुकानें खुल जाएंगी। कुल 34 शराब दुकानों से डिलवरी सिस्टम शुरू किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने प्लेसमेंट कंपनी ए टू जेड को डिलवरी ब्वाय बढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं। इससे पहले सिर्फ 22 शराब दुकानों से ही सुविधा संचालित हो रही थी। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है डिमांड बढ़ती देख यह निर्णय लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि शराब की होम डिलवरी के लिए जारी वेब पोर्टल डिमांड की वजह से क्रैश को गया था। ग्राहकाें को समय पर शराब नहीं उपलब्ध करवाई जा सकी। अब भी लोगों के आर्डर पेंडिंग है। जिसे पहुंचने में काफी समय लग रहा है। ऑलम यह है कि अब घर में नहीं दुकानों में लोग पहुंच रहे हैं। विभाग ने तो तीन पहिये में रखकर शराब की बिक्री शुरू कर दी। चौक-चौराहों में बुलाकर लोगों को शराब दी जा रही।

डिलवरी ब्वाय की कमी

ऑर्डर के बाद लोगों के पैसे फंंस जा रहे हैं। कईयों के अब तक पैसे वापस नहीं हुए हैं। वहीं, बात करें घर तक पहुंचाने वाले डिलवरी ब्वाय की, तो उनकी भी काफी कमी है। अब 12 और दुकाने खोली जाएंगी।

विभाग ने पहुंचाया स्टाक :

बढ़ती मांग और परेशानी को देखते हुए नई 12 दुकानों से होम डिलवरी शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अलग-अलग ब्रांड की शराब का स्टॉक दुकानों में पहुंचा दिया गया है। आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र की मांग के अनुसार दुकानों की संख्या को बढ़ाया गया है। इससे ग्राहकों को आसानी से शराब मिल सकेगी।

Related Articles

Back to top button